फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमित शाह की इस ‘पहेली’ में उलझकर रह गई बीजेपी

Sun, 01 Oct 2017 10:30 AM IST
विपिन बनियाल/ अमर उजाला, देहरादून
विपिन बनियाल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 01 Oct 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
amit shah puzzled uttarakhand bjp
AMIT SHAH

राष्ट्रीय बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ऐसा पहेली रच दी है जो बीजेपी के गले की फांस बनती जा रही है। इस पहेली का जवाब बीजेपी को सूझ नहीं रहा है।


 

amit shah puzzled uttarakhand bjp
amit shah in dehradun - फोटो : rajeev gupta
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह संगठनात्मक जिलों की पहेली में उत्तराखंड नेतृत्व को उलझा गए हैं। संगठनात्मक जिलों का पुनर्गठन होना है। मगर इसकी प्रक्रिया तय नहीं हो पा रही है। एक विकल्प, संगठनात्मक चुनाव कराने का है और दूसरा, मनोनयन से जुड़ा है। अगले साल नगर निकाय चुनाव भी हैं। ऐसी स्थिति में चुनाव कराने के विकल्प को बीजेपी आत्मघाती भी मान रही है।

 
amit shah puzzled uttarakhand bjp
अमित शाह - फोटो : SOCIAL MEDIA
हालांकि जिलों के भीतर जिस तरह से चुनावी प्रतिस्पर्धा का माहौल बन गया है, उसमें तमाम पदाधिकारी दो-दो हाथ करने के लिए तैयार बैठे हैं। बीजेपी जल्द ही मामले का औपचारिक समाधान तलाशने के लिए कोर कमेटी की बैठक करने जा रही है। दो अक्तूबर तक बीजेपी इस मामले में अपने पत्ते खोल सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
amit shah puzzled uttarakhand bjp
amit shah
अपने दो दिनी प्रवास के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने संगठनात्मक जिलों पर बेहद चौंकाने वाला निर्णय लिया था। उन्होंने 23 संगठनात्मक जिलों को भंग कर केवल 14 जिले बनाने के निर्देश दिए हैं।

 
विज्ञापन
amit shah puzzled uttarakhand bjp
amit shah
सूत्रों के अनुसार, शाह 13 प्रशासनिक जिलों की तर्ज पर इतने ही संगठनात्मक जिले चाहते थे। मगर उन्हें देहरादून जिले की राजधानी की वजह से विशेष स्थिति समझाई गई, तो वे मान गए। बीजेपी को नवरात्र खत्म होते ही अब संगठनात्मक जिलों के पुनर्गठन पर जुटना है। इस क्रम में सबसे पहले उन्हें औपचारिक तौर पर भंग किया जाएगा। इसके बाद पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। वैसे, मौजूदा संगठनात्मक जिलों का कार्यकाल अभी एक साल और बचा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed