फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: हनुमान जन्मोत्सव पर हुए बवाल के बाद चप्पे-चप्पे पर नजर, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शिव सेना ने की धर्म सभा की घोषणा

Wed, 20 Apr 2022 09:52 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Apr 2022 09:52 AM IST
विज्ञापन
After the ruckus on Hanuman Janmotsav police took out flag march, Shiv Sena announcement of Dharm Sabha, See Photos
पुलिस ने हरिद्वार में निकाला फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला

भगवानपुर के डाडा जलालपुर में हनुमान जन्मोत्सव के दिन निकाली गई शोभायात्रा में पथराव और आगजनी की घटना के बाद हरिद्वार पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने ज्वालापुर में पैदल मार्च कर घरों के छतों की ड्रोन से निगरानी की। माहौल बिगाड़ने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी।



एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार के नेतृत्व में एसपी ज्वालापुर रेखा यादव, सीओ सिटी शेखर सुयाल, ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी व एसएसआई नितेश शर्मा ने पुलिस बल के साथ मेन रोड, रेलवे रोड, पीठ बाजार आदि इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि हरिद्वार के किसी भी थाना क्षेत्र में किसी को माहौल बिगाड़ने की अनुमति किसी सूरत में नहीं दी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस की नजर चप्पे-चप्पे पर है। किसी का भी पता चलता है कि वह माहौल बिगाड़ सकता है तो तत्काल उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं सनातन सेना के राष्ट्रीय संरक्षक, राष्ट्रीय महाकाल सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी आलोक गिरी ने भगवानपुर डाडा जलालपुर में शोभायात्रा पर पथराव करने की घटना पर आक्रोश जताया।

After the ruckus on Hanuman Janmotsav police took out flag march, Shiv Sena announcement of Dharm Sabha, See Photos
पुलिस ने हरिद्वार में निकाला फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला

स्वामी आलोक गिरी ने कहा कि देश का माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। कुछ लोग देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। रोष जताने वालों में स्वामी नरेश गिरि, स्वामी नीरज गिरि, स्वामी राम कुमार गिरि, स्वामी कुलदीप गिरि, स्वामी सागर गिरि, मनकामेश्वर गिरि, प्रदीप चौधरी, ओमप्रकाश मलिक आदि शामिल थे।

After the ruckus on Hanuman Janmotsav police took out flag march, Shiv Sena announcement of Dharm Sabha, See Photos
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शिवसेना सेना जिला प्रमुख विरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। शिवसेना माहौल खराब नहीं होने देगी। प्रदेश उप प्रमुख विपिन भटनागर ने कहा कि भगवानपुर में शोभायात्रा पर हमला निंदनीय है। इसके विरोध में शिव सेना जल्द ही एक धर्मसभा आयोजित करेगी। धर्म सभा में धर्म रक्षा एवं सेवा की पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस दौरान मुदित उपाध्याय, विशाल शर्मा, इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
After the ruckus on Hanuman Janmotsav police took out flag march, Shiv Sena announcement of Dharm Sabha, See Photos
हरिद्वार की सड़कों पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

भगवानपुर के डाडा जलालपुर में शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात की। आरोप लगाया कि दबाव में एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। सभी दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। एसएसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें...चंपावत सीट से ताल ठोकेंगे सीएम धामी? : 23 को उत्तराखंड आ सकते हैं बीएल संतोष, खास मुद्दों पर होगा मंथन

विज्ञापन
After the ruckus on Hanuman Janmotsav police took out flag march, Shiv Sena announcement of Dharm Sabha, See Photos
शोभायात्रा पर हुए पथराव के बाद गांव पहुंचे स्वामी दिनेशानंद भारती। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के साथ कार्यकर्ता रोशनाबाद एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने एसएसपी से मुुलाकात कर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। महक सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने क्षेत्र का माहौल खराब करने का काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed