{"_id":"625e95174c0ea970332a24eb","slug":"fire-in-forests-at-27-places-in-24-hours-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैसे बुझेगी वनों की आग: बारिश नहीं हुई तो विकराल होगी स्थिति, तस्वीरों में देखें उत्तराखंड के धधकते जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे बुझेगी वनों की आग: बारिश नहीं हुई तो विकराल होगी स्थिति, तस्वीरों में देखें उत्तराखंड के धधकते जंगल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 19 Apr 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर और कीर्तिनगर रेंज में जलते जंगल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के जंगलों में लगी आग वन विभाग के लिए मुसीबत बन गई है। रोज वनाग्नि के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को बीते 24 घंटे में 27 स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं रिपोर्ट की गईं। यदि आने वाले दिनों में बारिश नहीं हुई तो जंगल की यह आग और विकराल रूप ले सकती है।
वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय की ओर से सोमवार शाम चार बजे तक जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में वनाग्नि की 16 घटनाएं गढ़वाल तो 10 घटनाएं कुमाऊं क्षेत्र में हुईं। गढ़वाल में आरक्षित वन क्षेत्र में 15 और सिविल वन पंचायत क्षेत्र में एक जगह जंगल में आग लगी।
वहीं, कुमाऊं में वनाग्नि की 10 घटनाएं आरक्षित वन क्षेत्र में हुईं, इसके अलावा संरक्षित वन्य जीव क्षेत्र में भी आग की एक घटना रिपोर्ट की गई। प्रदेश में वनाग्नि की कुल 27 घटनाओं में 42 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि करीब एक लाख रुपये से अधिक के आर्थिक नुकसान का आकलन किया गया है।
2 of 5
रुद्रप्रयाग में जंगलों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि प्रदेश में अब तक 604 वनाग्नि की घटनाएं रिपोर्ट की जा चुकी हैं। जंगल में आग की इन घटनाओं से कुल 822 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि 23 लाख रुपये के अधिक के आर्थिक नुकसान का जायजा लिया गया है।
3 of 5
रुद्रप्रयाग में जंगलों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से लगे अमसारी एवं जयमंडी में जंगल की आग भड़की गई। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीनगर में धधकते जंगल
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पौड़ी जिले की श्रीनगर रेंज और टिहरी जिले की कीर्तिनगर रेंज में जंगल आग में धधकते रहे। गोरख्यासैंण, श्रीकोट, चमढांग और खलू-चमराड़ा में जंगल आग की चपेट में हैं। कीर्तिनगर रेंज में आग सिविल क्षेत्र से रिजर्व फॉरेस्ट में पहुंच गई है।
वर्तमान में वनाग्नि की सबसे विकराल स्थिति श्रीनगर रेंज के श्रीकोट गंगनाली व सरणा में बनी हुई है। यहां रविवार दिन से जंगल आग में जल रहे हैं। आग से कई वर्ग किमी क्षेत्र में वन संपदा जलकर राख हो गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।