फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईटीआई से डिप्लोमा पूरा होते ही तुरंत मिलेगी जॉब, पढ़ें काम की खबर

Sat, 29 Jul 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Sat, 29 Jul 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
After ITI youth will get direct job
डेमो - फोटो : demo pic

अब औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से डिप्लोमा लेने वाले छात्रों को हाथोंहाथ नौकरी मिलेगी। इसके लिए प्रदेश के 25 आईटीआई को मॉडल बनाया जा रहा है। 

Trending Videos
After ITI youth will get direct job
job - फोटो : सोशल मीड‌िया

खास बात यह है कि स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) के कई ट्रेड नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) में शामिल किए जाएंगे। इसके बाद मॉडल आईटीआई से पास होने वाले छात्रों को देशभर की किसी भी कंपनी में नौकरी मिल सकेगी।

After ITI youth will get direct job
डेमो - फोटो : demo pic

सरकार ने उत्तराखंड वर्क फोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट लांच करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके तहत 25 आईटीआई मॉडल बनेंगे। इनमें उद्योगों की मांग के हिसाब से नई ट्रेड शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
After ITI youth will get direct job
डेमो - फोटो : demo pic

सरकार ने हर जिले में एक आईटीआई को मॉडल बनाने के साथ ही अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्चर वाले आईटीआई को इसमें शामिल करने का फैसला लिया है। छात्राओं के लिए कुमाऊं में हल्द्वानी का आईटीआई और गढ़वाल में देहरादून का आईटीआई भी मॉडल बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
After ITI youth will get direct job
डेमो - फोटो : demo pic

इसके अलावा फैकल्टी की ट्रेनिंग के लिए दो ट्रेनिंग सेंटर भी खोले जाएंगे। उद्योगों में काम करने वाले लोगों को इन मॉडल आईटीआई में पढ़ाने के लिए बुलाया जाएगा। साथ ही इन आईटीआई का सिलेबस भी इंडस्ट्रीज की मदद से ही तैयार किया जाएगा। प्रदेश सरकार का इरादा है कि जो भी छात्र इन मॉडल आईटीआई से पासआउट होंगे, उन्हें 100 प्रतिशत प्लेसमेंट मिलेगा। इसके लिए कई उद्योगों के साथ एमओयू भी साइन किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed