उत्तराखंड में मोबाइल कंपनी एप्पल के शोरूम के उद्घाटन में फिल्म अभिनेत्री जरीन खान के आने की खबर पर जुटी उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई।
2 of 6
actress zareen khan fan got angry
बेकाबू भीड़ ने इस दौरान शोरूम के शीशे भी तोड़ डाले। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा जिसमें 20 से अधिक लोग चोटिल हो गए।
3 of 6
actress zareen khan fan got angry
दरअसल, जरीन खान को स्थानीय मॉल सुपरटेक में मोबाइल कंपनी एप्पल के शोरूम का उद्घाटन शाम साढ़े पांच बजे करना था।
4 of 6
actress zareen khan fan got angry
इसकी सूचना जब उनके प्रशंसकों को मिली तो वे तीन बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगे, लेकिन फिल्म अभिनेत्री तय कार्यक्रम से तीन घंटे लेट (साढ़े आठ बजे) पहुंची तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया और लोगों की भीड़ जरीन खान को देखने के लिए बेकाबू हो गई।
5 of 6
actress zareen khan fan got angry
भीड़ ने शोरूम के शीशे तोड़ डाले। भीड़ के गुस्से को देख जरीन के बाउंसर उन्हें वहां से एक पांच सितारा होटल में लेकर चले गए। इससे उनके प्रशंसकों का गुस्सा और भड़क गया और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इस मामले में स्थानीय चौकी प्रभारी एमपी सिंह ने कहा कि उन्हें इतने बड़े कार्यक्रम की कोई भी जानकारी नहीं दी गई और न ही उनसे मदद मांगी गई थी।