Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Char Dham Yatra Gangotri and Yamunotri dham adorned with colorful flowers for Diwali

चारधाम यात्रा: दिवाली पर रंग-बिरंगे फूलों से सजे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम, 10-11 नवंबर को बंद होंगे कपाट

Sun, 08 Nov 2026 04:24 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 08 Nov 2026 04:24 PM IST
सार

गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 10 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर को भैयादूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद होंगे। इससे पहले मंदिर को दिवाली पर फूलों से सजाया गया है।

विज्ञापन
Char Dham Yatra Gangotri and Yamunotri dham  adorned with colorful flowers for Diwali
यमुनोत्री धाम/ गंगोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चारधाम यात्रा के समापन की घड़ियां नजदीक आने के साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में शीतकालीन कपाट बंद करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। दीपावली के उल्लास के बीच दोनों धामों में मां गंगा और यमुना के मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। यमुनोत्री धाम में तीन कुंतल और गंगोत्री धाम में पांच कुंतल फूलों से मंदिरों को सजाया गया है। फूलों से सजे मंदिरों की मनमोहक छटा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। वहीं, अब दोनों धामों में मां गंगा और यमुना की विदाई की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। कपाट बंद होने के बाद दोनों देवियों की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन

पांच कुंतल फूलों से सजा गंगोत्री धाम

गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 10 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने से पहले मंदिर को करीब पांच कुंतल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। मंदिर परिसर में फूलों की आकर्षक सजावट के साथ ही दीपावली पर्व को लेकर भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ शीतकालीन प्रवास के लिए मुखबा गांव पहुंचेगी। यहां स्थित मां गंगा के शीतकालीन मंदिर में आगामी छह माह तक श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दर्शन कर सकेंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने बताया कि कपाट बंद होने से पहले मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा गांव पहुंचेगी।

विज्ञापन

Trending Videos

तीन कुंतल फूलों से सजा यमुनोत्री मंदिर

यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर को भैयादूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद होंगे। इसके लिए मंदिर समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। कपाट बंद होने से पहले यमुनोत्री मंदिर को करीब तीन कुंतल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शीतकालीन प्रवास के लिए खरसाली गांव रवाना होगी। खरसाली स्थित मां यमुना के शीतकालीन मंदिर में श्रद्धालु पूरे शीतकाल के दौरान मां के दर्शन कर सकेंगे।

यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल ने बताया कि दीपावली और भैयादूज पर्व को देखते हुए मंदिर को करीब तीन कुंतल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। धाम के कपाट बंद करने के कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। इसके बाद मां यमुना की उत्सव डोली खरसाली के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed