{"_id":"57cbef524f1c1b0b50317099","slug":"actress-zareen-khan-fans-got-angry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जरीन खान को देख नहीं पाए तो फैंस ने तोड़ दिया शोरूम, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरीन खान को देख नहीं पाए तो फैंस ने तोड़ दिया शोरूम, तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में मोबाइल कंपनी एप्पल के शोरूम के उद्घाटन में फिल्म अभिनेत्री जरीन खान के आने की खबर पर जुटी उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई।
2 of 6
actress zareen khan fan got angry
बेकाबू भीड़ ने इस दौरान शोरूम के शीशे भी तोड़ डाले। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा जिसमें 20 से अधिक लोग चोटिल हो गए।
3 of 6
actress zareen khan fan got angry
दरअसल, जरीन खान को स्थानीय मॉल सुपरटेक में मोबाइल कंपनी एप्पल के शोरूम का उद्घाटन शाम साढ़े पांच बजे करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
actress zareen khan fan got angry
इसकी सूचना जब उनके प्रशंसकों को मिली तो वे तीन बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगे, लेकिन फिल्म अभिनेत्री तय कार्यक्रम से तीन घंटे लेट (साढ़े आठ बजे) पहुंची तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया और लोगों की भीड़ जरीन खान को देखने के लिए बेकाबू हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
actress zareen khan fan got angry
भीड़ ने शोरूम के शीशे तोड़ डाले। भीड़ के गुस्से को देख जरीन के बाउंसर उन्हें वहां से एक पांच सितारा होटल में लेकर चले गए। इससे उनके प्रशंसकों का गुस्सा और भड़क गया और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इस मामले में स्थानीय चौकी प्रभारी एमपी सिंह ने कहा कि उन्हें इतने बड़े कार्यक्रम की कोई भी जानकारी नहीं दी गई और न ही उनसे मदद मांगी गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।