जब अपने फैंस के बीच हरियाणवी अंदाज में वोट मांगने चर्चित टीवी सीरियल एफआईआर की एक्ट्रेस कविता कौशिक पहुंची तो फैंस की खुशी का ठिकाना न रहा। समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी शुएब अहमद ने बृहस्पतिवार को रोड शो किया।
2 of 5
रोड शो में एक्ट्रेस कविता कौशिक
‘एफआईआर’ धारावाहिक में चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कविता कौशिक भी इस रोड शो में शामिल हुईं और चिर परिचित अंदाज में फैंस से रूबरू हुईं। कविता ने चंद्रमुखी चौटाला के हरियाणवी अंदाज में प्रशंसकों से कहा कि ‘वोट जरूर करियो वरना हो जाएगी एफआईआर’।
3 of 5
रोड शो में एक्ट्रेस कविता कौशिक
रोड शो के दौरान अभिनेत्री कविता ने लोगों से 18 नवंबर को मतदान अवश्य करने की अपील की। अमर उजाला से विशेष बातचीत में अभिनेत्री कविता ने बताया कि वह 18 साल से अभिनय कर रही हैं। एफआईआर सीरियल में उनके किरदार को लोगों ने बहुत प्यार दिया।
उन्होंने बताया कि इन दिनों एफआईआर के अगले सीजन पर काम चल रहा है। सीजन-2 पुलिस की कहानी पर ही आधारित होगा। बता दें कि एफआइआर सीजन-1 सीरियल नौ साल चला। इसके 14 सौ एपीसोड थे और इतने ही मुकदमे दर्ज हुए थे। इसमें उन्होंने करीब नौ लाख चांटे मारे थे।
कविता अभी तक अपने अभिनय के सफर में ‘वेख बरातां चलयां’, ‘ननकाना और बधाईयां जी बधाईयां’ जैसी चर्चित पंजाबी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं हैं। वहीं हाल ही में वे उत्तराखंड सरकार की ओर से ड्रग्स एब्यूज को लेकर किए गए एक कार्यक्रम में भी भाग लेने पहुंचीं थीं।