फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईवे पर दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मातम में बदलीं शादी की खुशियां, देखें तस्वीरें

Sun, 08 May 2022 01:43 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 08 May 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
Accident in rishikesh badrinath highway, Car fell into ditch near Totaghati, five people died, See Photos
हादसा - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के पास तोता घाटी से आगे एक कार ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वाहन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे। 


रविवार सुबह एक हादसे ने एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदगी छीन ली। हंसी-खुशी शादी की खरीदारी करके लौट रहे परिवार का वाहन खाई में गिर गया, जिससे परिवार के पांचों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी रही। सभी शव खाई से निकाल लिए गए। कार में दो महिलाएं, एक पुरुष और दो बच्चे सवार थे।

कार क़े गहरी खाई में गिरने की सूचना सुबह टिहरी गढ़वाल पुलिस को मिली। सूचना के बाद ब्यासी में तैनात एसडीआरएफ की टीम सहित पुलिस की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। एसडीआरएफ की टीम को कार खाई से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
Accident in rishikesh badrinath highway, Car fell into ditch near Totaghati, five people died, See Photos
हादसा - फोटो : अमर उजाला
गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू में काफी परेशानी आई। एसडीआरएफ टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज चौहान ने बताया कि कार में सवार पांच लोग मेरठ से शादी की खरीदारी करके लौट रहे थे।
 
Accident in rishikesh badrinath highway, Car fell into ditch near Totaghati, five people died, See Photos
हादसा - फोटो : अमर उजाला

मृतक
-पिंकी उम्र 25 वर्ष पुत्री त्रिलोक सिंह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली।
-प्रताप सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र देवसिह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली।
-भागीरथी देवी पत्नी प्रताप सिंह उम्र 36 वर्ष ग्राम बाग थराली जनपद चमोली
-विजय उम्र 15 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह थराली जनपद चमोली
-मंजू पुत्री प्रताप सिंह उम्र 12 वर्ष थराली जनपद चमोली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident in rishikesh badrinath highway, Car fell into ditch near Totaghati, five people died, See Photos
हादसा - फोटो : अमर उजाला

हादसे में मारे गए सभी लोग चमोली के रहने वाले हैं। पिंकी की शादी की खरीदारी के लिए सभी लोग मेरठ गए थे। 

ये भी पढ़ें...खाकी के तेवर: भीड़ के दबाव में अतिथि देवो भवः की परंपरा भूली पुलिस, धक्कामुक्की से भक्त आहत, बिना दर्शन किए लौटे

विज्ञापन
Accident in rishikesh badrinath highway, Car fell into ditch near Totaghati, five people died, See Photos
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिंकी की 12 मई को शादी थी। शादी की खरीदारी कर परिवार अपने गांव जा रहा था। पिंकी प्रताप सिंह की भांजी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed