नए साल में आधार को लेकर एक और नई मुसीबत होने वाली है। इसे नजरअंदाज करने की भूल मत कीजिए।
इस बार आधार को लेकर यह मुश्किल आपके बैंक खाते के साथ ही आपकी रसोई से भी जुड़ी हुई है।
बैंक और गैस कनेक्शन से आधार लिंक नहीं कराने वाले गैस उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
4 of 10
गैस सिलेंडर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने ऐसे उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन 31 दिसंबर को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। व्यवसायिक गैस उपभोक्ताओं द्वारा भी काफी लंबे समय से गैस रिफलिंग नहीं कराए जाने की शिकायत मिल रही है। इसके लिए उपभोक्ताओं को नोटिस दिए जाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
5 of 10
aadhaar
- फोटो : concept photo
अल्मोड़ा गैस एजेंसी के अंतर्गत 22 हजार और धारानौला गैस एजेंसी के अंतर्गत करीब नौ हजार गैस उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इनमें से करीब तीन सौ उपभोक्ता ऐसे हैं जिनका गैस कनेक्शन बैंक और आधार से लिंक नहीं है।