{"_id":"5d8cd5f78ebc3e014a6894ec","slug":"first-took-the-blessings-of-the-deity-then-viciously-stolen-silver-and-cash-from-the-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले भगवान विष्णु के मंदिर में माथा टेका, फिर चांदी और नकदी ले उड़ा शातिर, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पहले भगवान विष्णु के मंदिर में माथा टेका, फिर चांदी और नकदी ले उड़ा शातिर, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Sep 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल के कुल्लू जिले की ऊझी घाटी के मनाली के साथ सटे वामतट स्थित सजला गांव में देवता भगवान विष्णु के मंदिर में घुस कर एक शातिर ने चोरी को अंजाम दिया गया है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
चोरी की वारदात बुधवार रात करीब दो बजे के आसपास हुई है और चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने कारदार की शिकायत पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की दी शिकायत में देवता विष्णु के कारदार पन्ना लाल गुरुवार सुबह जब देवता का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर गए तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने घर जाकर इसकी सूचना देवता के अन्य कारकूनों और पुलिस को दी। बाद में देवता के कारकून और अन्य लोग मंदिर पहुंचे जहां मंदिर का ताला और मंदिर में रखा दानपात्र तोड़ा हुआ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा मंदिर के गर्भ गृह में जाकर शातिर ने देवता के मुकुट पर मोनाल की कलगी और चांदी के चांद को भी चोरी कर लिया है। सभी कारकूनों ने मंदिर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला, जिसमें एक व्यक्ति अपने सिर को ढक कर मंदिर के दरवाजे को खोलते हुए अंदर घुसा और बाद में जूतों के साथ ही मंदिर में प्रवेश किया। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि शातिर पहले देवता का आशीर्वाद लेता है और बाद में चांदी के चांद और नकदी को जेब में डालता है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दानपात्र में करीब दो हजार रुपये की चोरी होने की आशंका है। कारदार ने कहा कि भगवान विष्णु मंदिर में यह लगभग आठ से दसवीं चोरी है। इससे पहले 2017 में भी चोरी हुई थी जिसमें मंदिर चांदी के एक मुकुट को चोरी किया गया था। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है और शातिर की धरपकड़ के लिए मुहिम शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।