फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: खेल रहा हिंदुस्तान, जीत की दुआ कर रहा पाकिस्तान

Sun, 30 Jun 2019 06:24 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 30 Jun 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Why Pakistan fans are supporting India over England here is the reason
(ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप 2019 में मेजबान इंग्लैंड और टीम इंडिया रविवार को एजबेस्टन के मैदान पर आमने-सामने हैं। आज का मैच जीतते ही भारत जहां सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगा। दूसरी ओर एक हार और इंग्लैंड का काम तमाम। दिलचस्प बात यह है कि भारत का चिर प्रतिद्विंद्वि पाकिस्तान भी हिंदुस्तान की जीत की दुआ करेगा।



आज क्रिकेट इतिहास में शायद पहली बार ऐसा मौका आया है जब पाकिस्तान के खिलाड़ियों से लेकर उनकी आवाम तक भारत की जीत के लिए दुआं करेगी। ऐसे में अब सवा सौ करोड़ भारतीयों के साथ पाकिस्तान क्रिकेट फैंस का प्यार भी आज टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे विराट कोहली को मिलने वाला है।

World Cup 2019: Why Pakistan fans are supporting India over England here is the reason
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social Media

आज भारत का सामना करने वाली मेजबान टीम इंग्लैंड 7 मैच में 4 जीत 3 हार के चलते 8 अंको के साथ पांचवे स्थान पर काबिज है। ऐसे में अगर इंग्लैंड की टीम को सेमीफाइनल का टिकट कटवाना है तो उसे अपने बाकी बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। जिसमें पहला मैच आज भारत के खिलाफ जबकि दूसरा मैच इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के साथ खेलना है। आज का मैच जीतते ही भारत 

जिसमें विश्व कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही घरेलू टीम इंग्लैंड दोबारा वापसी कर अपनी धाक एक बार फिर टूर्नामेंट में जमाना चाहेगी। इस समय इंग्लैंड सात मैच खेलकर 8 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर काबिज है। इंग्लैंड के दो मैच बाकी हैं। ऐसे में इंग्लैंड दोनो मैच जीतती है तो उसके 12 अंक हो जाएंगे और वो सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी। 

World Cup 2019: Why Pakistan fans are supporting India over England here is the reason
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
दूसरी ओर पाकिस्तान 8 मैच खेलकर 9 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है और उसका एक मैच बाकी हैं। अब अगर पाकिस्तान अपना अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ जीत लेता है, तो वह 11 अंकों के साथ टॉप-4 में पहुंच जाएगा, इसके लिए इंग्लैंड को एक मैच हारना जरूरी होगा। वहीं अगर इंग्लैंड की टीम अपने दोनों मुकाबले जीत लेती है तो वो 12 अंकों के साथ टॉप-4 में पहुंच जाएगी और सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Why Pakistan fans are supporting India over England here is the reason
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो आज इंग्लैंड का भारत से हारना बहुत जरूरी है। राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जा रहे विश्व कप 2019 में प्रत्येक टीम को कुल 9 मैच खेलने हैं। जिसमे टॉप 4 यानी सेमीफाइनल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया टीम ने बीती रात न्यूजीलैंड को हराकर अपने 8 वें मैच में 7वीं जीत हासिल की। वो सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली विश्व कप में अभी तक की पहली टीम है। यही कारण है की आज पाकिस्तान के क्रिकेट फैन्स की नजरें भारत की हार-जीत पर टिकी होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed