फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: चीते से फुर्तीले जडेजा ने लपका हैरतअंगेज कैच, खतरनाक रॉय को निपटाया

Sun, 30 Jun 2019 05:34 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 30 Jun 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Ravindra Jadeja take a tremendous catch against England on Kuldeep bowling
रविंद्र जडेजा ने लपका शानदार कैच - फोटो : social Media

एजबेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप 2019 के 38वें मैच में टॉस हार कर गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए 22वें ओवर तक कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा था। जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी ने जमकर भारतीय गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे। इतनी तेजी से रन बना रहे थे कि दोनों बल्लेबाजों ने बीस ओवर में  ही 150 रन जोड़ दिए, लेकिन रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के रन गति पर रोक लगा दिया।

World Cup 2019: Ravindra Jadeja take a tremendous catch against England on Kuldeep bowling
रविंद्र जडेजा ने लपका शानदार कैच - फोटो : social Media

दरअसल, 23वें ओवर में टीम इंडिया को पहला सफलता मिली। कुलदीप ने पहली ही गेंद पर टीम इंडिया के चेहरे पर खुशी की चमक बिखेर दी। चाइनामन गेंदबाज ने सलामी बललेबाज जेसन रॉय को स्थानापन्न खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
 
World Cup 2019: Ravindra Jadeja take a tremendous catch against England on Kuldeep bowling
रविंद्र जडेजा ने लपका शानदार कैच - फोटो : social Media

23वें ओवर की पहली गेंद कुलदीप ने जेसन रॉय को फेंकी। रॉय ने आगे निकलकर गेंद को हवा में उठा दिया, गेंद लॉग ऑन की तरफ हवा में तैर गई और उसके बाद वाइड लॉन्ग ऑन पर तैनात रविंद्र जडेजा ने तेजी से ग्राउंड को कवर करते हुए चीते की फुर्ती दिखाते हुए लॉन्ग ऑन पर हैरतअंगेज कैच लपका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Ravindra Jadeja take a tremendous catch against England on Kuldeep bowling
रविंद्र जडेजा ने लपका शानदार कैच - फोटो : social Media

बता दें कि जडेजा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वह केएल राहुल की जगह फील्डिंग करने मैदान पर उतरे थे। रॉय का विकेट कुलदीप के खाते में जरूर जाएगा, लेकिन कैच को देखने के बाद ऐसा लगा की यह विकेट जडेजा के खाते में जाना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed