फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेमीफाइनल में धोनी को रनआउट करने के दौरान मार्टिन गप्टिल के दिमाग में क्या चल रहा था?

Fri, 12 Jul 2019 03:07 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 12 Jul 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Martin Guptill on MS Dhoni run-out Lucky enough to get a direct hit from out there
एम एस धोनी-रन आउट - फोटो : social Media

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी के रन आउट को गेम चेंजर माना जा रहा है। धोनी के रन आउट होने की वजह से ही टीम इंडिया को जीत नहीं मिली। तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस का मानना है कि, धोनी अगर क्रीज पर रहते तो भारत लॉर्ड्स में फाइनल खेलता। बस गप्टिल के एक सटीक थ्रो ने पूरे खेल का पासा ही पलट दिया। उसके बाद भारत यह मैच 18 रन से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गया।

World Cup 2019: Martin Guptill on MS Dhoni run-out Lucky enough to get a direct hit from out there
एम एस धोनी-रन आउट - फोटो : social Media

धोनी ने पारी के 49वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की तरफ खेला और रन के लिए दौड़े। वह दूसरा रन लेना चाहते थे, लेकिन फाइन लेग बाउंड्री से दौड़कर आते हुए गप्टिल ने गेंद को उठाया और डायरेक्ट थ्रो कर गिल्लियां बिखेर दी। धोनी बस कुछ इंच क्रीज से दूर रह गए। धोनी 50 के योग पर रन आउट हुए और 216 रन पर आठवां विकेट धोनी के रूप गिरने के साथ ही भारत की उम्मीदें भी बिखर गईं।

World Cup 2019: Martin Guptill on MS Dhoni run-out Lucky enough to get a direct hit from out there
मार्टिन गप्टिल - फोटो : social Media

आईसीसी ने मैच के बाद मार्टिन गप्टिल का एक वीडियो जारी किया। इसमें गप्टिल ये बता रहे थे कि धोनी को रन आउट करने के वक्त उनके दिमाग में क्या चल रहा था। गप्टिल ने कहा, 'मैं भाग्यशाली रहा कि वहां से डायरेक्ट थ्रो पर धोनी को रन आउट कर पाया। मैं जल्दी से जल्दी गेंद तक पहुंचना चाहता था, वहां से मुझे एक स्टंप दिखाई दे रहा था और मैं भाग्यशाली रहा कि उस कोण से भी डायरेक्ट थ्रो पर गिल्लियां बिखर गई।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Martin Guptill on MS Dhoni run-out Lucky enough to get a direct hit from out there
मार्टिन गुप्टिल - फोटो : File

गप्टिल के लिए यह विश्व कप निराशाजनक रहा है। अभी तक वह 20.87 की औसत से 167 रन ही बना पाए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टीम के पहले मैच में 73 रन बनाए थे। इसके बाद से गप्टिल लगातार रन बनाने में असफल हो रहे हैं, लेकिन धोनी को रन आउट कर उन्होंने अपनी टीम को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा दिया है। जहां न्यूजीलैंड का मुकाबला मेजबान इंग्लैंड से 14 जुलाई को होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed