{"_id":"5d2841b88ebc3e6cd90465ca","slug":"missing-man-was-eaten-by-his-own-dogs-in-texas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान! 18 खूंखार पालतू कुत्तों ने मालिक को ही बनाया निवाला, हड्डियां तक नहीं छोड़ी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
सावधान! 18 खूंखार पालतू कुत्तों ने मालिक को ही बनाया निवाला, हड्डियां तक नहीं छोड़ी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पालतू कुत्तों ने मालिक को बनाया निवाला
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुत्ता पालना आजकल का शौक बन चुका है। लगभग हर किसी के घर में कोई न कोई कुत्ता जरूर रहता है। लेकिन जरा सोचिए कि अगर वहीं कुत्ता आपकी जान का दुश्मन बन जाए तो क्या होगा। अमेरिका के टेक्सास में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां 18 पालतू कुत्तों ने अपने मालिक को निवाला बना लिया। उन्होंने उसकी हड्डियों तक को नहीं छोड़ा।
2 of 6
फ्रेडी मैक
- फोटो : Johnson County Sheriff's Office
दरअसल, 57 वर्षीय फ्रेडी मैक नाम का शख्स नौ अप्रैल से ही लापता था। छह मई को पुलिस जब फ्रेडी को ढूंढने के लिए उसके घर पर गई तो उन्हें 18 खूंखार कुत्ते दिखे, जिन्होंने पुलिसकर्मियों को घर में घुसने नहीं दिया। लिहाजा वो लौट गए।
3 of 6
पालतू कुत्तों ने मालिक को बनाया निवाला
- फोटो : Johnson County Sheriff's Office
जॉनसन काउंटी शेरिफ ऑफिस ने बताया कि पुलिस कई बार उस शख्स को ढूंढने के लिए उसके घर पर गई। यहां तक कि ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया, लेकिन फिर भी फ्रेडी का कोई अता-पता नहीं चला। हालांकि जांच फिर भी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पालतू कुत्तों ने मालिक को बनाया निवाला
- फोटो : Johnson County Sheriff's Office
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 मई को एक पुलिसकर्मी को जांच के दौरान फ्रेडी के घर से एक छोटी सी हड्डी मिली। इसके बाद पुलिस ने अदालत से तलाशी का वारंट लिया और पूरे घर की तलाशी ली, जिसमें उन्हें हड्डियों के कई छोटे-छोटे टुकड़े मिले। यह टुकड़े कुत्तों के मल से प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
पुलिस ने उन हड्डियों को डीएनए जांच के लिए भेजा तो वह हैरान हो गए। वो हड्डियां फ्रेडी मैक की ही थीं। पुलिस ने बताया कि फ्रेडी काफी बीमार थे, उनकी स्थिति गंभीर थी। हालांकि यह अभी तक साबित नहीं हुआ है कि कुत्तों ने उन्हें मारकर खाया या उनकी मौत के बाद उनके शव को अपना निवाला बनाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।