फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली की कप्तानी से खुश नहीं कोच, अब कह दी इतनी बड़ी बात

Tue, 06 Feb 2018 11:35 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
virat kohli needs someone who can make him a better leader says ray jennings
विराट कोहली

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कोच रे जेनिंग्स का मानना है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 'ड्रेसिंग रूम में डरे' हुए रह सकते हैं और उन्हें एक बेहतर मार्गदर्शक की जरुरत है,, जो एक लीडर के रूप में उनकी क्षमता को बढ़ावा दे।

virat kohli needs someone who can make him a better leader says ray jennings
विराट कोहली और एमएस धोनी

जेनिंग्स ने कोहली की प्रगति अंडर-19 क्रिकेट के दिनों से देखी है, जब वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ कोच के रूप में जुड़े हुए थे। जेनिंग्स ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'कप्तान के रूप में मुझे नहीं लगता कि विराट कोहली अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में हैं। भारतीय क्रिकेट सिस्टम को विराट कोहली को कप्तान के रूप में पालना होगा। एमएस धोनी से कोहली के हाथों में कमान आना बहुत बड़ा बदलाव है। धोनी बेहद शांत हैं जबकि कोहली इसके बिलकुल विपरीत। वह ड्रेसिंग रूम में डरे रह सकते हैं और ऐसे में कभी उनकी टीम के साथी इस सोच में पड़ जाएंगे कि असलियत में कोहली कौन हैं।'

virat kohli needs someone who can make him a better leader says ray jennings
विराट कोहली - फोटो : File

जेनिंग्स का विचार है कि कोहली युवाओं में 'डर' पैदा कर सकते हैं और इसी वजह से उन्हें एक शांत मेंटर की जरूरत है। जेनिंग्स ने कहा, 'ड्रेसिंग रूम में डर फैल सकता है और आप यह बिलकुल नहीं चाहेंगे कि इतने युवाओं पर इसका असर पड़े। भारतीय क्रिकेट को ऐसे लोगों की जरूरत है, जो कोहली पर प्रभाव बनाए और उन्हें सुधार करते हुए बेहतर नेतृत्वकर्ता बनने के लिए प्रेरित कर सकें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli needs someone who can make him a better leader says ray jennings
विराट कोहली

हालांकि, जेनिंग्स का यह भी मानना है कि विराट कोहली में उम्र के साथ सुधार आता जाएगा। उन्होंने कहा, 'उम्र के साथ कोहली सुधरते जाएंगे और नैसर्गिक रूप से काफी शांत भी हो जाएंगे। वह आपके मुंह पर ज्यादा आक्रामक नहीं रहेंगे। मगर कई स्थितियों में जब चीजें शांत नहीं होंगी या फिर ड्रेसिंग रूम से डर का भाव निकालना होगा, तो कौन कोहली को अपना बेहतर वर्जन बनना सिखाएगा?'

विज्ञापन
virat kohli needs someone who can make him a better leader says ray jennings
विराट कोहली - फोटो : BCCI

बकौल जेनिंग्स, 'कोहली समझदार हैं और अपने अंदर बदलाव लाने के लिए तैयार हैं। वह सर्वश्रेष्ठ बनना चाहते हैं और उनमें वो शैली मौजूद है, जो वर्ल्ड का बेस्ट प्लेयर बनाएंगी। फिर भी उन्हें सहयोग की जरुरत है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed