फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने किया 'भांगड़ा', इस खिलाड़ी का रखा दिल

Tue, 06 Feb 2018 11:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
rahul dravid groove on bhangra by forcing of indian under19 cricket team players
भारतीय अंडर 19 टीम

भारतीय अंडर-19 टीम ने हाल ही में चौथी बार आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। पृथ्वी शॉ के नेतृत्व वाली टीम इंडिया की जीत का अहम सूत्रदार कोच राहुल द्रविड़ को माना जा रहा है। द्रविड़ के मार्गदर्शन में टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया और फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

rahul dravid groove on bhangra by forcing of indian under19 cricket team players
शुभमन गिल

टीम इंडिया की जीत में बल्लेबाज शुभमन गिल चमके, जिन्होंने 6 मैचों में करीब 121 की औसत से 372 रन बनाए। भारतीय टीम सोमवार को न्यूजीलैंड से मुंबई लौटी। यह पूछने पर कि खिताब जीतने का जश्न टीम ने किस प्रकार मनाया? गिल ने कहा कि पूरी टीम ने रात में खूब डांस किया। 

rahul dravid groove on bhangra by forcing of indian under19 cricket team players
राहुल द्रविड़

उन्होंने कहा, 'हमने सभी तरह के गीतों पर डांस किया। पंजाबी, इंग्लिश और हिंदी गानों पर लड़के जमकर थिरके। यही नहीं, हमने राहुल द्रविड़ सर को भी डांस करने के लिए जोर दिया और इसमें कामयाब रहे। द्रविड़ सर ने भांगड़ा किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
rahul dravid groove on bhangra by forcing of indian under19 cricket team players
राहुल द्रविड़

शुभमन ने द्रविड़ की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, 'सर हमेशा मैच खत्म होने तक हमें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहते हैं, ताकि हम अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें। मैं इस साल आईपीएल में भी यही करने वाला हूं। मुझे पता है कि थोड़ा दबाव होगा क्योंकि हमने टूर्नामेंट जीता है और लोगों की हमसे उम्मीदें हैं, लेकिन यह सब बल्लेबाजी पर जाने से पहले तक होगा। एक बार मैं क्रीज पर पहुंचा तो पूरा ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर लगाऊंगा और आउट नहीं होने की कोशिश करूंगा।'

विज्ञापन
rahul dravid groove on bhangra by forcing of indian under19 cricket team players
टीम इंडिया चैंपियन

गिल ने साथ ही कहा कि ऑकलैंड में जब टीम के लौटने का समय हुआ तो सभी खिलाड़ी काफी भावुक थे। उन्होंने कहा, 'हम पिछले 15 महीनों से एक साथ थे, इसलिए हम एकदूसरे को अच्छे से जानने लगे थे। जिस दिन हम जीते, एकदम से यह ख्याल आया कि अब शायद हम एकदूसरे के साथ एक ही टीम में नहीं खेले। इसलिए हमारी आखिरी मुलाकात काफी भावुक रही। सपोर्ट स्टाफ भी काफी भावुक हुआ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed