फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीवी सिंधु ने कोच के लिए अपलोड किया वीडियो, ट्रोल हो गए विराट कोहली

Wed, 06 Sep 2017 10:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 06 Sep 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
virat kohli gets trolled on pv sindhus video
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : BCCI

एनर्जी ड्रिंक ब्रांड गेटोरेड इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु और उनके कोच पुलेला गोपीचंद नजर आ रहे हैं। यह वीडियो टीचर्स-डे के लिए बनाया गया था। हालांकि, सिंधु के इस वीडियो पर कुछ लोगों ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का मजाक बना दिया।

virat kohli gets trolled on pv sindhus video
अनिल कुंबले और विराट कोहली

ट्रोल करने की असली वजह रही विराट कोहली का पूर्व हेड कोच अनिल कुंबले से विवाद। कोहली और कुंबले के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान विवाद हुआ और दोनों के बीच इतनी दूरियां आ गई कि ऐसी रिपोर्ट्स आई कि दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं करना बंद कर दिया। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद अनिल कुंबले ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया और इस बात की पुष्टि भी कर दी कि कोहली को उनकी कोचिंग मेथड रास नहीं आ रही थी। जल्द ही, रवि शास्त्री ने कुंबले की जगह ले ली।

virat kohli gets trolled on pv sindhus video
पीवी सिंधू - फोटो : PTI

हालांकि पीवी सिंधु के इस वीडियो पर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया आई। लोगों ने समझा कि यह संदेश इस अंदाज में इसलिए दिया गया, जिसमें सिंधु ने कहा कि वो अपने कोच से नफरत करती हैं और चोट के दाग उन्हें इसी वजह से आए हैं। उन्होंने आगे बताया कि गोपीचंद किस तरह उन पर चिल्लाया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli gets trolled on pv sindhus video
पीवी सिंधु - फोटो : AP

हालांकि, बैडमिंटन स्टार ने आगे कहा कि ये ट्रिक उनके कोच की थी ताकि मैं कभी हार नहीं स्वीकार करूं और अपनी क्षमता के अनुरूप अच्छा प्रदर्शन करूं। गेटोरेड के प्रेजेंटेशन का यह अनोखा तरीका था, जिसकी मदद से उन्होंने हमारी जिंदगी में टीचर की अहमियत को बताया।

विज्ञापन
virat kohli gets trolled on pv sindhus video
विराट को किया ट्रोल - फोटो : facebook

हालांकि, कुछ लोगों ने इस पर विराट कोहली को निशाना बना लिया और कुंबले से विवाद खत्म करने की सलाह दी। सिंधु के इतने प्रेरक वीडियो पर किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि भारतीय कप्तान को इस तरह कोई निशाना बनाएगा। बता दें कि विराट कोहली इस समय भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां आज वो टी20 मैच खेलते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed