{"_id":"59aecb884f1c1b80078b46b0","slug":"india-vs-sri-lanka-t-20-colombo-match-preview-india-set-for-total-domination-on-tour-with-9-0","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टी-20 मैच में श्रीलंका दौरे का अंत 9-0 से करने उतरेगी विराट ब्रिगेड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 मैच में श्रीलंका दौरे का अंत 9-0 से करने उतरेगी विराट ब्रिगेड
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 06 Sep 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम एकमात्र टी-20 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में उतरेगी। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया टेस्ट (3-0) और वनडे (5-0) सीरीज में मेजबानों का क्लीन स्वीप करने के बाद अब टी-20 मुकाबला जीतकर श्रीलंका दौरे का अंत 9-0 से करना चाहेगी। इस मैच से भारत को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू टी-20 सीरीज की तैयारी में मदद मिलेगी।
टी-20 मैच में श्रीलंका दौरे का अंत 9-0 से करने उतरेगी विराट ब्रिगेड
महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
भारत इस घरेलू सत्र में कुल नौ अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलेगा और सभी सीरीज में तीन मैच खेले जाएंगे। भारत 2019 में इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप से पहले प्रयोग कर रहा है और यहां ऋषभ पंत को आजमाया जा सकता था जिनका नाम टीम में नहीं है। शिखर धवन पिछले सप्ताह अपनी बीमार मां के पास स्वदेश लौट चुके हैं और ऐसे में टीम प्रबंधन के पास पंत को भेजने का मौका था। पांचवें वनडे में पारी का आगाज धवन की जगह अजिंक्य रहाणे ने किया था। पंत इससे पहले इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टी-20 मैच खेल चुके हैं लेकिन भारत ‘ए’ के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खराब प्रदर्शन के कारण दौरे से बाहर हैं।
टी-20 मैच में श्रीलंका दौरे का अंत 9-0 से करने उतरेगी विराट ब्रिगेड
cricketer manish pandey
वेस्टइंडीज के खिलाफ एकमात्र टी-20 मैच में विराट कोहली ने धवन के साथ पारी का आगाज किया था और पंत तीसरे नंबर पर उतरे थे। इन दोनों की गैर मौजूदगी में कप्तान कोहली को कुछ बदलाव करने होंगे। रोहित शर्मा की टी-20 टीम में वापसी होगी जो वेस्टइंडीज नहीं गए थे। केएल राहुल और मनीष पांडेय मध्यक्रम में होंगे। केदार जाधव ने आखिरी वनडे में अर्धशतक बनाया था जिन्हें एक और मौका दिया जा सकता है। हर्दिक पांड्या को पांचवें वनडे मैच में आराम दिया गया जो अंतिम एकादश में लौट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
टी-20 मैच में श्रीलंका दौरे का अंत 9-0 से करने उतरेगी विराट ब्रिगेड
कुलदीप यादव और विराट कोहली
- फोटो : twitter
कुलदीप और चहल को मिल सकता है मौका
वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खेलना तय है लेकिन यह देखना होगा कि क्या शार्दुल ठाकुर को फिर मौका मिलता है या नहीं। आखिरी वनडे में वह महंगे साबित हुए। कोहली टी-20 में लेग स्पिनर को उतारना चाहते हैं क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर और बंगलूरू में उन्होंने युजवेंद्र चहल और अमित मिश्रा दोनों को मौका दिया था। इस बार वह चहल और कुलदीप यादव को उतार सकते हैं।
वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खेलना तय है लेकिन यह देखना होगा कि क्या शार्दुल ठाकुर को फिर मौका मिलता है या नहीं। आखिरी वनडे में वह महंगे साबित हुए। कोहली टी-20 में लेग स्पिनर को उतारना चाहते हैं क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर और बंगलूरू में उन्होंने युजवेंद्र चहल और अमित मिश्रा दोनों को मौका दिया था। इस बार वह चहल और कुलदीप यादव को उतार सकते हैं।
विज्ञापन
टी-20 मैच में श्रीलंका दौरे का अंत 9-0 से करने उतरेगी विराट ब्रिगेड
थरंगा और विराट
- फोटो : dna
श्रीलंका टीम में हुए कई बदलाव
श्रीलंका ने अपनी मूल टी-20 टीम में कई बदलाव किए हैं। लेग स्पिनर जाफरी वांडेरसे और दासुन शनाका को टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल भी चोट से उबरकर लौटे हैं। स्पिनर अकिला धनंजय को भी टीम में शामिल किया गया है। लेग स्पिनर लक्षण संदाकन को टीम में जगह नहीं मिली है। लसिथ मलिंगा फिर टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। सभी की नजरें हालांकि उपुल थरंगा पर लगी होंगी। एंजेलो मैथ्यूज के कप्तानी छोड़ने के बाद यह उनका बतौर कप्तान पहला टी-20 मैच होगा। टी-20 आईसीसी रैंकिंग में भारत पांचवें और श्रीलंका आठवें स्थान पर है।
टीम :
भारत- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडेय, अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर।
श्रीलंका- उपुल थरंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, दिलशान मुनावीरा, दासुन शनाका, मिलिंदा श्रीवर्द्धना, वानिंडू हसारंगा, अकीला धनंजय, जाफरी वांडेरसे, इसुरू उदाना, सीकुगे प्रसन्ना, थिसारा परेरा, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, विकुम संजय।