फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भुवनेश्वर की जगह इस खिलाड़ी ने पाई टीम इंडिया में जगह, चयन पर खुद रह गए हैरान 

Thu, 23 Nov 2017 02:12 PM IST
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट काम
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट काम Updated Thu, 23 Nov 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
 vijay shankar surprised on his selection into india team for nagpur test
विजय शंकर
कोलकाता टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी कर टीम इंडिया को जीत दिलाने का भरकस प्रयास करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 23  नवंबर को शादी कर रहे हैं। लिहाजा वह नागपुर के टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। भुवनेश्वर कुमार को टीम इं‌‌डिया से रिलीज कर दिया गया है। 
 vijay shankar surprised on his selection into india team for nagpur test
विजय शंकर
भुवनेश्वर की जगह टीम इं‌डिया में तमिलनाडु के ऑल राउंडर विजय शंकर को शामिल किया गया है। अचानक भुवनेश्वर की जगह टीम में चुने जाने पर विजयशंकर को खुशी कम आश्चर्य ज्यादा हुआ है। यहां तक वह अपने चयन पर हैरान हैं। 
 vijay shankar surprised on his selection into india team for nagpur test
विजयशंकर
विजय शंकर दाएं हाथ से बल्लेबाजी के साथ मीडियम पेस गेंदबाजी भी करते हैं। 2017 में विजय शंकर सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से टीम में खेले हैं। 2014 के आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे। इस दौरान शंकर एक ही मैच खेल पाए ‌थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
 vijay shankar surprised on his selection into india team for nagpur test
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
हार्दिक पांड्या का बैकअप माने जा रहे शंकर को भुवनेश्वर कुमार की जगह टीम में शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं के इस कदम पर खुद शंकर भी हैरान हैं। 26 साल के शंकर चयन के बाद नागपुर के टेस्ट में खेल पाएं, इसकी संभावना कम नजर आ रही है। 
विज्ञापन
 vijay shankar surprised on his selection into india team for nagpur test
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter
32 फर्स्ट क्लास मैच का अनुभव रखने वाले विजय शंकर ने चयन पर प्रसन्नता भी जताई है। उन्होंने कहा है कि वह काफी उत्साहित हैं। भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनने का वह काफी उत्साहित मन से इंतजार कर रहे हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed