फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस पाना होगा मुश्किल, आ गया ये बड़ा नियम

Thu, 23 Nov 2017 12:07 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Nov 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
Delhi Government and Maruti Suzuki to set up Automated Driving Test centres in Delhi
driving licence
देश की राजधानी दिल्ली में अब ड्राइविंग लाइसेंस पाना मुश्किल होने जा रहा है। खराब ड्राइविंग के कारण बढ़ रहे सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए सरकार ड्राइविंग टेस्ट में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब लाइसेंस बनवाने के लिए आपको ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट देना होगा, जो केवल योग्य ड्राइवर ही पास कर पाएंगे। आपकी ड्राइविंग के कैमरों से ट्रैक किया जाएगा। 
Delhi Government and Maruti Suzuki to set up Automated Driving Test centres in Delhi
Automated Driving Test
दिल्ली सरकार ने देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के साथ हाथ मिलाया है। दोनों साथ में मिलकर राजधानी में ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट सेंटर स्थापित करेंगे। अगले 12 महीने में मारुति सुजुकी दिल्ली में 10 ऐसे ड्राइविंग सेंटर बनाएगी। इसके लिए 10 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए जाने की योजना है। 
Delhi Government and Maruti Suzuki to set up Automated Driving Test centres in Delhi
Automated Driving Test
इन सेंटर्स पर ड्राइविंग ट्रैक बनाया जाएगा और हाई डेफिनेशन कैमरा लगाए जाएंगे। इन ट्रैक को 8 अंक के आकार दिया गया है जिसे महज 90 सेकंड़ में पार करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Government and Maruti Suzuki to set up Automated Driving Test centres in Delhi
Automated Driving Test
इसके अलावा इन सेंटर्स पर वीडियो एनालिटिक्स तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा जो ड्राइविंग के स्तर को भांव लेगा। अभी तक ड्राइविंग टेस्ट ड्राइविंग इस्पेक्टर द्वारा मैनुअली लिया जाता था। हालांकि सरकार की इस पहल के बाद बेहतर ड्राइविंग करने वाले लोग ही टेस्ट पास कर पाएंगे। 
विज्ञापन
Delhi Government and Maruti Suzuki to set up Automated Driving Test centres in Delhi
Automated Driving Test
दिल्ली की जिन जगहों पर इन सेंटर्स को स्थापित किया जाएगा उनमें हौज खास का डीटीसी टर्मिनल, शकुर बस्ती, राजा गार्डन और हरि नगर शामिल हैं। इसके अलावा दूसरे सेंटर रोहिनी, द्वारका, ज्हारोडा कलन, बुरारी, सराए काले खां और लोनी रोड पर बनाए जाएंगे। इन सेंटर्स को स्थापित करने के अलावा तीन साल तक इनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी मारुति सुजुकी की होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed