कोलकाता टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी कर टीम इंडिया को जीत दिलाने का भरकस प्रयास करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 23 नवंबर को शादी कर रहे हैं। लिहाजा वह नागपुर के टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया से रिलीज कर दिया गया है।
भुवनेश्वर की जगह टीम इंडिया में तमिलनाडु के ऑल राउंडर विजय शंकर को शामिल किया गया है। अचानक भुवनेश्वर की जगह टीम में चुने जाने पर विजयशंकर को खुशी कम आश्चर्य ज्यादा हुआ है। यहां तक वह अपने चयन पर हैरान हैं।
विजय शंकर दाएं हाथ से बल्लेबाजी के साथ मीडियम पेस गेंदबाजी भी करते हैं। 2017 में विजय शंकर सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से टीम में खेले हैं। 2014 के आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे। इस दौरान शंकर एक ही मैच खेल पाए थे।
4 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
हार्दिक पांड्या का बैकअप माने जा रहे शंकर को भुवनेश्वर कुमार की जगह टीम में शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं के इस कदम पर खुद शंकर भी हैरान हैं। 26 साल के शंकर चयन के बाद नागपुर के टेस्ट में खेल पाएं, इसकी संभावना कम नजर आ रही है।
5 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter
32 फर्स्ट क्लास मैच का अनुभव रखने वाले विजय शंकर ने चयन पर प्रसन्नता भी जताई है। उन्होंने कहा है कि वह काफी उत्साहित हैं। भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनने का वह काफी उत्साहित मन से इंतजार कर रहे हैं।