Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni Retires From IPL, Chennai Fans Left Waiting for His Unfulfilled Promise

धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा: न चेपॉक में आखिरी मैच, न फैंस को मिला विदाई का मौका; अधूरा रह गया माही का वादा

Tue, 17 Nov 2026 05:58 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 17 Nov 2026 05:58 PM IST
सार

एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास लेकर अपने शानदार सफर को विराम दे दिया है। हालांकि, उनका चेन्नई के फैंस से किया गया आखिरी टी20 मैच चेपॉक में खेलने का वादा अधूरा रह गया। धोनी ने अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला 25 मई 2025 को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था। अब वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन
MS Dhoni Retires From IPL, Chennai Fans Left Waiting for His Unfulfilled Promise
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ANI/IPL/BCCI

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास लेकर अपने क्रिकेट करियर के एक बड़े अध्याय को खत्म कर दिया है। हालांकि, उनके इस फैसले के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस से किया गया एक खास वादा भी अधूरा रह गया। धोनी ने कहा था कि वह अपने करियर का आखिरी टी20 मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेलना चाहते हैं, लेकिन उनका आखिरी आईपीएल मुकाबला अहमदाबाद में हुआ था।
विज्ञापन
Trending Videos

MS Dhoni Retires From IPL, Chennai Fans Left Waiting for His Unfulfilled Promise
धोनी - फोटो : ANI
आईपीएल में खत्म हुआ धोनी का सफर
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल सफर अब खत्म हो गया है। अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाने वाले धोनी ने मंगलवार को आईपीएल से संन्यास का एलान कर दिया। हालांकि, क्रिकेट से उनका जुड़ाव खत्म नहीं होगा। वह अब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे।

धोनी के संन्यास की खबर के बीच उनके उस बयान की भी चर्चा हो रही है, जिसमें उन्होंने चेन्नई के फैंस से अपने आखिरी टी20 मैच को लेकर एक वादा किया था। धोनी ने इच्छा जताई थी कि उनके क्रिकेट करियर का आखिरी टी20 मुकाबला चेन्नई में खेला जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

MS Dhoni Retires From IPL, Chennai Fans Left Waiting for His Unfulfilled Promise
धोनी - फोटो : IPL
चेन्नई में आखिरी टी20 मैच खेलने की कही थी बात
  • महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई से रिश्ता सिर्फ आईपीएल तक सीमित नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका जुड़ाव और वहां के फैंस का प्यार उन्हें इस शहर के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में शामिल करता है। चेपॉक स्टेडियम भी धोनी के लिए बेहद खास रहा है।
  • साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के चौथी बार आईपीएल खिताब जीतने के बाद धोनी ने इंडियन सीमेंट्स के एक कार्यक्रम में अपने आखिरी टी20 मैच को लेकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह अपने क्रिकेट करियर की प्लानिंग हमेशा से करते आए हैं। उनका आखिरी वनडे मुकाबला रांची में हुआ था और वह चाहते हैं कि आखिरी टी20 मैच चेन्नई में खेलें।
  • धोनी ने कहा था, 'मैंने हमेशा अपने क्रिकेट की प्लानिंग की है। मेरा आखिरी वनडे मैच रांची में हुआ था। वनडे फॉर्मेट में मेरा आखिरी घरेलू मैच मेरे गृहनगर रांची में था। इसलिए उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होगा। यह अगले साल हो या पांच साल बाद, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।'
  • धोनी के इस बयान के बाद चेन्नई के फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें अपने पसंदीदा खिलाड़ी का आखिरी मैच चेपॉक में देखने का मौका मिलेगा। लेकिन अब IPL से उनके संन्यास के बाद यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

MS Dhoni Retires From IPL, Chennai Fans Left Waiting for His Unfulfilled Promise
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
अहमदाबाद में खेला था धोनी ने अपना आखिरी आईपीएल मैच
महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला 25 मई 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था। हालांकि, इस मैच में वह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे। वहीं, धोनी की आखिरी बल्लेबाजी वाली पारी 20 मई 2025 को दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आई थी। इस मुकाबले में उन्होंने 16 रन बनाए थे। इस तरह धोनी का आईपीएल करियर चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में नहीं, बल्कि अहमदाबाद में समाप्त हुआ। यही वजह है कि उनके संन्यास के साथ चेन्नई के फैंस से किया गया उनका यह खास वादा अधूरा रह गया।

MS Dhoni Retires From IPL, Chennai Fans Left Waiting for His Unfulfilled Promise
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
अगले 15-20 साल तक सीएसके के साथ रहेंगे धोनी
हालांकि, धोनी ने चेन्नई के फैंस को एक और भरोसा दिया था। साल 2025 में चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साफ किया था कि वह भले ही क्रिकेट खेलें या नहीं, लेकिन पीली जर्सी के साथ उनका रिश्ता हमेशा बना रहेगा।धोनी ने कहा था, 'मैंने हमेशा कहा है कि मेरे पास फैसला लेने के लिए काफी समय है। लेकिन अगर आप पीली जर्सी में मेरी वापसी की बात कर रहे हैं, तो मैं हमेशा पीली जर्सी में रहूंगा। मैं खेल रहा हूं या नहीं, यह अलग बात है।' उन्होंने आगे कहा था, 'मैं और सीएसके हमेशा साथ रहेंगे। अगले 15-20 साल तक भी।' अब आईपीएल से संन्यास के बाद मेंटर के तौर पर धोनी की नई पारी शुरू होने जा रही है। ऐसे में मैदान पर उनके बल्ले का जलवा भले ही देखने को न मिले, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स और पीली जर्सी के साथ उनका रिश्ता आगे भी कायम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed