{"_id":"6afc88ba32d12785dc008b9b","slug":"ruturaj-gaikwad-shares-heartfelt-message-for-ms-dhoni-after-ipl-retirement-2026-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आप हमेशा हमारे कैप्टन और लीडर रहेंगे': धोनी के आईपीएल से संन्यास पर ऋतुराज का भावुक पोस्ट, जानिए क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'आप हमेशा हमारे कैप्टन और लीडर रहेंगे': धोनी के आईपीएल से संन्यास पर ऋतुराज का भावुक पोस्ट, जानिए क्या कहा
Tue, 17 Nov 2026 10:41 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:41 PM IST
सार
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी के आईपीएल से संन्यास के बाद भावुक पोस्ट साझा की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा...
विज्ञापन
धोनी-ऋतुराज
- फोटो : BCCI/IPL
विस्तार
महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर के समाप्त होने के बाद क्रिकेट जगत में भावुक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने पूर्व कप्तान के लिए एक भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने धोनी को अपना थाला, कप्तान और लीडर बताते हुए कहा कि वह हमेशा उनके लिए इसी भूमिका में रहेंगे। ऋतुराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और उनके साथ बिताए पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि 2019 में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ने के बाद उन्होंने धोनी से सादगी का असली मतलब सीखा।
विज्ञापन
Trending Videos
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ANI
ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी के लिए क्या लिखा?
ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'सादगी। मुझे इस शब्द का सही मतलब तब समझ आया, जब मैं 2019 में पहली बार सीएसके से जुड़ा था। इतने वर्षों में आपने जो भी उपलब्धियां हासिल कीं, उसके बावजूद मैंने आपसे सबसे बड़ा सबक यही सीखा।' उन्होंने आगे लिखा, 'ड्रेसिंग रूम, मैदान और 22 गज की पिच साझा करना और आपके साथ मैच खत्म करना किसी सपने के सच होने जैसा है। आप हमारे थाला हैं और हमेशा रहेंगे। हमारे कप्तान और हमारे लीडर। हर चीज के लिए शुक्रिया, माही भाई।' ऋतुराज के इस संदेश से साफ है कि धोनी का उनके क्रिकेट करियर और व्यक्तित्व पर कितना प्रभाव रहा है।

View this post on Instagram
धोनी
- फोटो : IPL
सीएसके ने भी धोनी के योगदान को किया याद
ऋतुराज की पोस्ट पर चेन्नई सुपर किंग्स ने भी प्रतिक्रिया दी। फ्रेंचाइजी ने धोनी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका प्रभाव सिर्फ बनाए गए रनों, जीती गई ट्रॉफियों और मैच खत्म करने तक सीमित नहीं है, बल्कि क्रिकेट के मैदान से कहीं आगे तक जाता है। सीएसके ने कमेंट में लिखा, 'शायद थाला के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि उनका प्रभाव कभी उनके बनाए रनों, उठाई गई ट्रॉफियों या खत्म किए गए मैचों तक ही सीमित नहीं रहा। यह क्रिकेट के मैदान से कहीं आगे तक जाता है। यह उन लोगों में है जिन्हें वह प्रेरित करते हैं, उन आदर्शों में जो वह सिखाते हैं और उन सबक में जो वह पीछे छोड़ जाते हैं, अक्सर बिना कुछ कहे भी।' फ्रेंचाइजी ने आगे लिखा कि कुछ विरासत उपलब्धियों से मापी जाती हैं, जबकि कुछ उन जिंदगियों से जिन्हें वे छूती हैं। थाला इन दोनों ही मामलों में खास हैं।

ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : IANS
2024 में धोनी से मिली थी ऋतुराज को कप्तानी
ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2024 सीजन से पहले एमएस धोनी से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाली थी। हालांकि, आईपीएल 2025 के दौरान कोहनी की चोट के कारण उनका अभियान प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए धोनी ने फिर से टीम की कमान संभाली। इसके बाद ऋतुराज ने 2026 में दोबारा कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। फ्रेंचाइजी और धोनी के कोर मैनेजमेंट का उन्हें आगामी आईपीएल सीजन में भी कप्तान बनाए रखने के लिए समर्थन हासिल है।

आईपीएल 2027 में मेंटॉर की भूमिका निभाएंगे धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को आईपीएल 2027 के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की। इस दौरान फ्रेंचाइजी ने जानकारी दी कि एमएस धोनी ने अपना आईपीएल खेलने का करियर समाप्त करने का फैसला किया है। हालांकि, वह टीम के साथ मेंटॉर के तौर पर जुड़े रहेंगे। धोनी के इस फैसले के साथ ही उनके 19 साल के शानदार आईपीएल करियर का अंत हो गया है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को कई यादगार सफलताएं दिलाईं और टीम को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। अब मैदान पर खिलाड़ी के रूप में उनकी जगह भले ही कोई और ले, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स में उनका प्रभाव बरकरार रहने वाला है।