फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: विराट ने 30वां वन-डे शतक जड़ने के बाद बाएं हाथ से बल्लेबाजी की

Wed, 06 Sep 2017 11:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 06 Sep 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
video of virat playing shot while batting left handed
विराट कोहली - फोटो : ESPN

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अभी बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज के पांचवें व अंतिम वन-डे में शतक जमाकर रिकॉर्ड्स बुक में अपनी विशेष जगह बनाई। कोहली ने वन-डे करियर का 30वां शतक जमाया और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (30 शतक) की बराबरी की।

video of virat playing shot while batting left handed
विराट कोहली

28 वर्षीय बल्लेबाज ने आईसीसी की वन-डे रैंकिंग में अपने शीर्ष स्थान को और भी मजबूत किया तथा सचिन तेंदुलकर (887 अंक) के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। बहरहाल, टीम इंडिया को बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच खेलना है, जिससे पहले कप्तान कोहली गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आए।

video of virat playing shot while batting left handed
बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते समय कोहली - फोटो : instagram

दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हुए बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त करने वाले विराट कोहली ने गली क्रिकेट खेलते समय दर्शाया कि वो बाएं हाथ से भी बढ़िया बल्लेबाजी करने की काबिलियत रखते हैं। टीम इंडिया के कप्तान ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें वो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हुए नजर आए और उन्होंने दमदार शॉट घुमाया। कोहली ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हुए खराब शॉट नहीं खेला।'


विज्ञापन
विज्ञापन
video of virat playing shot while batting left handed
विराट कोहली - फोटो : SELF

बता दें कि साल 2017 भारतीय कप्तान के लिए शानदार बीत रहा है। वो इस साल वन-डे में 1,000 रन पूरे करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने। इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार पांचवी वन-डे सीरीज जीती। इसकी शुरुआत जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले वर्ष शुरू हुई। 

विज्ञापन
video of virat playing shot while batting left handed
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC

कोहली ने यह भी स्पष्ट किया कि 2019 वर्ल्ड कप पर उनकी निगाहें गढ़ी हुई हैं और इसके लिए वो 20-25 खिलाड़ियों का बड़ा ग्रुप तैयार रखना चाहते हैं, जो किसी भी परिस्थिति में बेहतर प्रदर्शन कर सके। कोहली ने साथ ही कहा कि खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ा मामला है ताकि अच्छी फील्डिंग करके वो अपने गेंदबाजों का साथ निभा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed