फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शायद कभी नहीं टूट पाएंगे, एक टेस्ट मैच में 19 विकेट समेत क्रिकेट के तीन बड़े रिकॉर्ड

Mon, 20 Jul 2020 01:21 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 20 Jul 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Three big international cricket records that will probably never be broken
Cricket Records - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जाता है कि क्रिकेट में रिकॉर्ड्स बनते ही हैं टूटने के लिए, लेकिन कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे भी हैं जिन्हें शायद कोई नहीं तोड़ पाएगा। क्रिकेट में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हुए। सभी ने अपने-अपने दौर में जबरदस्त क्रिकेट खेली, लेकिन कुछ खिलाड़ी होते हैं, जिनका नाम क्रिकेट से कभी नहीं मिटता। जैसे ब्रैडमैन, महाराजा रणजीत सिंह, सीके नायूडु और सचिन तेंदुलकर। ये वो खलाड़ी हैं, जिनसे क्रिकेट को भी एक अलग पहचान मिली। सभी ने अपने दौर में बेहतरीन रिकॉर्ड कायम किए, लेकिन कुछ रिकॉर्ड हैं, जो शायद टूटने के लिए नहीं बने हैं। 

Three big international cricket records that will probably never be broken
Wilfred Rhodes - फोटो : सोशल मीडिया
30 साल का टेस्ट करियर

सचिन तेंदुलकर ने लगभग 16 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया और 40 साल की उम्र तक टेस्ट खेले। उनका टेस्ट करियर 24 साल का रहा। सचिन ने रिकॉर्डस की झड़ी लगा दी, लेकिन विल्फ्रेड रोड्स के 30 साल के टेस्ट करियर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। विल्फ्रेड रोड्स इंग्लैंड के पेशेवर क्रिकेटर थे, जिन्होंने 1899 और 1930 के बीच इंग्लैंड के लिए 58 टेस्ट मैच खेले। टेस्ट में रोड्स ने 127 विकेट लिए और 2,325 रन बनाए। वह पहले ऐसे इंग्लिश खिलाड़ी थे, जिसने टेस्ट मैचों में 1,000 रन और 100 विकेट लेने का कारनामा किया था। विल्फ्रेड रोड्स के 30 साल के टेस्ट करियर का रिकॉर्ड शायद ही कोई तोड़ पाए। 

Three big international cricket records that will probably never be broken
Jim Laker - फोटो : सोशल मीडिया
एक टेस्ट में 19 विकेट

एक टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले ने जिम लेकर के एक पारी में सभी 10 विकेट लेने के रिकॉर्ड की तो बराबरी कर ली। मगर एक मैच में 19 विकेट हासिल करने के रिकॉर्ड के करीब कोई नहीं पहुंचा है। 31 जुलाई 1956 को इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर जिम लेकर ने इतिहास रच दिया था। इंग्लैंड के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर लेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के चौथे मैच में 19 विकेट लिए थे। लेकर ने मैच की पहली पारी में ही अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 37 रन देकर 9 विकेट लिए थे। अपने करियर में इस स्पिनर ने कुल 193 विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three big international cricket records that will probably never be broken
don bradman
ब्रैडमैन के एक सीरीज में 974 रन
1930 में एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन ने 974 रन बनाए थे। अभी तक इसके करीब भी कोई नहीं पहुंचा है। उनके बाद से एक सीरीज में 800 या उससे ज्यादा रन सात बल्लेबाजों ने बनाए। इंग्लैंड के वॉली हैमंड ने एशेज सीरीज के पांच मैचों में कुल 905 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्क टेलर ने साल 1989 में एशेज सीरीज में 839 रन बनाए थे। मगर ब्रैडमैन के रिकॉर्ड को कोई भी पार नहीं कर पाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed