{"_id":"6b0465e98225642c74028636","slug":"babar-azam-s-mantra-give-100-per-cent-on-the-field-ignore-external-noise-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाबर का मंत्र: 'मैदान पर 100 फीसदी दो, बाहरी शोर को नजरअंदाज करो'; आलोचकों को करारा जवाब देते हुए क्या बोले?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बाबर का मंत्र: 'मैदान पर 100 फीसदी दो, बाहरी शोर को नजरअंदाज करो'; आलोचकों को करारा जवाब देते हुए क्या बोले?
Mon, 23 Nov 2026 09:42 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 23 Nov 2026 09:42 PM IST
सार
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने कहा है कि वह आलोचनाओं और बाहरी बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने प्रदर्शन और टीम की जीत पर फोकस करते हैं। उनका मानना है कि खिलाड़ी के हाथ में सिर्फ उसकी मेहनत और मैदान पर किया गया प्रदर्शन होता है।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : Babar Azam/Twitter
विस्तार
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का मानना है कि एक खिलाड़ी को मैदान और अभ्यास सत्र में अपना 100 फीसदी योगदान देना चाहिए और बाहरी आलोचनाओं की परवाह नहीं करनी चाहिए। उनका कहना है कि दूसरों की राय पर नियंत्रण रखना किसी के हाथ में नहीं होता, लेकिन मैदान पर अपने प्रदर्शन और टीम की जीत के लिए प्रयास करना खिलाड़ी के अपने हाथ में है। पाकिस्तान के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले क्रिकेटरों में शामिल बाबर आजम लगातार आलोचनाओं और प्रदर्शन के विश्लेषण का सामना करते रहते हैं। इसके बावजूद उन्होंने बाहरी बातों से प्रभावित हुए बिना अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना सीख लिया है।
'मेरा ध्यान सिर्फ प्रदर्शन और टीम की जीत पर रहता है'
डेजर्ट वाइपर्स की ओर से डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 2026 में खेलने जा रहे बाबर आजम ने पीटीआई से विशेष बातचीत में कहा, 'जब भी मैं खेलता हूं, चाहे पेशेवर क्रिकेट हो या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, मेरा पूरा ध्यान इस बात पर रहता है कि मैं कैसा प्रदर्शन करूं, अपनी टीम को मैच जिताने में कैसे योगदान दूं।'
उन्होंने कहा, 'लोग क्या कहते हैं, इसकी परवाह किए बिना मैं मैदान पर और अभ्यास सत्र में अपना 100 फीसदी देता हूं। हर किसी की अपनी राय और विचार होते हैं। कुछ लोग तारीफ करते हैं तो कुछ आलोचना भी करते हैं। दूसरे क्या कह रहे हैं, यह मेरे नियंत्रण में नहीं है। मेरे हाथ में सिर्फ यह है कि मैं मैदान पर क्या कर सकता हूं। इसलिए मैं ज्यादा बातों पर ध्यान देने के बजाय खुद पर फोकस करता हूं।'

Trending Videos
तकनीक पर सलाह के लिए भरोसेमंद लोगों से करते हैं चर्चा
बाबर आजम की बल्लेबाजी तकनीक और प्रदर्शन पर अक्सर चर्चा होती रहती है। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने भी सोशल मीडिया पर उनकी तकनीक में सुधार को लेकर कुछ सुझाव दिए थे। हालांकि, बाबर का कहना है कि वह हर किसी की राय पर ध्यान देने के बजाय अपने करीबी कोच और पूर्व खिलाड़ियों से सलाह लेना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसे कई लोग हैं, जिनसे वह अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। इनमें उनके कोच और कुछ पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं। ये लोग उन्हें उपयोगी सुझाव और सलाह देते हैं, जिससे उनके खेल को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
आईएलटी20 में पहली बार खेलेंगे बाबर, डेजर्ट वाइपर्स से जताई उम्मीद
बाबर आजम इस बार पहली बार आईएलटी20 लीग में हिस्सा ले रहे हैं। वह डेजर्ट वाइपर्स की टीम का हिस्सा हैं, जिसमें उनके साथ पाकिस्तान के चार अन्य खिलाड़ी फखर जमां, हसन नवाज, शादाब खान और नसीम शाह भी शामिल हैं। डिफेंडिंग चैंपियन डेजर्ट वाइपर्स की टीम को लेकर बाबर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने टीम के संयोजन और माहौल की तारीफ करते हुए कहा कि किसी भी टीम की सफलता के लिए अच्छा माहौल बेहद जरूरी होता है। बाबर के मुताबिक, जब टीम का वातावरण अच्छा रहता है तो खिलाड़ी सहज महसूस करते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सक्षम होते हैं।
उन्होंने कहा, 'मैं यहां आकर काफी उत्साहित हूं। जब मेरा चयन हुआ तो मैंने सोचा कि यह एक नई लीग है और मैं पहली बार इसमें खेलूंगा। इसलिए मैं ILT20 को करीब से जानना और यहां के अनुभव से सीखना चाहता था। इस लीग का स्तर काफी ऊंचा है। यहां दूसरी टीमों के शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा, जो दुनिया की अलग-अलग लीग में भी खेलते हैं। हर तरह की क्रिकेट से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।'

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मौजूदगी से बढ़ेगा टीम का आत्मविश्वास
डेजर्ट वाइपर्स में पांच पाकिस्तानी खिलाड़ियों के एक साथ होने को भी बाबर ने टीम के लिए फायदेमंद बताया। उनका मानना है कि एक-दूसरे की खेल शैली और सोच को अच्छी तरह समझने से मैदान पर बेहतर तालमेल बनाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा, 'हमारी टीम में पांच पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं, जिससे काफी आत्मविश्वास मिलता है। हम एक-दूसरे की मानसिकता को समझते हैं और साथ में काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। अब सबसे अहम बात यह है कि हम अपने अनुभव और तालमेल का इस्तेमाल टीम को जीत दिलाने के लिए कैसे करते हैं।' बाबर ने आगे कहा कि बल्लेबाजी में फखर जमां और अन्य साथियों के साथ बेहतर साझेदारी बनाने के अलावा गेंदबाजी में भी टीम की जीत के लिए मिलकर योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ियों की साझा रणनीति और बेहतर तालमेल से डेजर्ट वाइपर्स इस सीजन में अच्छा क्रिकेट खेलेगी।