Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishan Kishan Praises MS Dhoni After IPL Retirement, Says He Inspired Generations of Young Cricketers

आईपीएल: धोनी के संन्यास से भावुक हुए ईशान किशन, बोले- उन्होंने देश के लिए जो किया, वो बहुत कम लोग कर पाए

Mon, 23 Nov 2026 10:49 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 23 Nov 2026 10:49 PM IST
सार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने आईपीएल से संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि धोनी ने देश के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है और अपनी कप्तानी व खेल से युवा खिलाड़ियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। 

विज्ञापन
Ishan Kishan Praises MS Dhoni After IPL Retirement, Says He Inspired Generations of Young Cricketers
ईशान किशन-धोनी - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सोमवार को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की। धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए ईशान ने कहा कि भले ही यह प्रशंसकों और खिलाड़ियों के लिए भावुक पल है, लेकिन देश के लिए धोनी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईशान ने कहा कि धोनी ने अपने खेल और नेतृत्व से कई पीढ़ियों के युवा क्रिकेटरों को प्रेरित किया है। उन्होंने देश के लिए जो किया है, वैसा योगदान बहुत कम खिलाड़ी दे पाए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

धोनी के संन्यास पर क्या बोले ईशान किशन?
सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान ईशान किशन ने कहा, 'उन्होंने संन्यास ले लिया है। मुझे पता है कि उनके लिए यह सही समय था और उन्हें लगा कि अब यही सही फैसला है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम सभी समझते हैं कि उन्होंने इस देश को कितना कुछ दिया है। उन्होंने जिस तरह क्रिकेट खेला और युवा खिलाड़ियों को जितना प्रेरित किया, वह सबसे अहम है।' ईशान ने आगे कहा, 'जब उन्होंने संन्यास लिया तो जाहिर तौर पर सभी को बुरा लगा, लेकिन अब भी हम उन्हें मैदान पर और टीवी पर देख सकेंगे। उन्होंने देश के लिए जो किया है, उससे बहुत खुशी होती है। शायद बहुत कम खिलाड़ी ऐसा कर पाए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में धोनी का 17 साल का शानदार सफर खत्म
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 17 नवंबर को आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2027 से पहले टीम के मेंटर की नई भूमिका निभाएंगे। इस फैसले के साथ ही आईपीएल में उनके शानदार खिलाड़ी करियर का अंत हो गया। धोनी आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से इस टूर्नामेंट का हिस्सा रहे। वह लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान बने रहे। कप्तान, फिनिशर और बेहतरीन विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने आईपीएल में अपनी अलग पहचान बनाई। 45 वर्षीय धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता। टीम ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अलावा चेन्नई ने 2010 और 2014 में चैंपियंस लीग टी20 का खिताब भी जीता।
विज्ञापन

Ishan Kishan Praises MS Dhoni After IPL Retirement, Says He Inspired Generations of Young Cricketers
धोनी - फोटो : IPL
धोनी की कप्तानी में सीएसके बनी आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक
धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम में अनुभव, भरोसे और दबाव में शांत रहने की संस्कृति विकसित की। उनकी कप्तानी की सबसे बड़ी खासियत खिलाड़ियों पर भरोसा जताना और मुश्किल परिस्थितियों में उनसे बेहतर प्रदर्शन करवाना रही। हालांकि, आईपीएल के 2016 और 2017 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स पर प्रतिबंध लगने के कारण धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट की ओर से खेले थे। 2018 में चेन्नई की वापसी के साथ ही धोनी ने टीम को फिर से चैंपियन बना दिया।

2024 में ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी थी कप्तानी
धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी। इसके बाद भी वह टीम के साथ खिलाड़ी के रूप में जुड़े रहे और विकेट के पीछे अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे। साथ ही जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी अहम योगदान दिया। धोनी ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेला था। इसके बाद पिंडली की चोट के कारण वह आईपीएल 2026 में नहीं खेल सके। अब उनके संन्यास के फैसले से आईपीएल में उनके खिलाड़ी के रूप में वापसी की संभावनाएं भी खत्म हो गई हैं।

Ishan Kishan Praises MS Dhoni After IPL Retirement, Says He Inspired Generations of Young Cricketers
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IANS
ऐसा रहा धोनी का आईपीएल करियर
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल करियर में कुल 278 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए। उनके नाम 24 अर्धशतक और 264 छक्के दर्ज हैं। धोनी का आईपीएल करियर सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने अपनी कप्तानी, मैच फिनिश करने की क्षमता और मुश्किल समय में धैर्य बनाए रखने के अंदाज से इस टूर्नामेंट पर गहरी छाप छोड़ी। अब खिलाड़ी के तौर पर उनका सफर भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन मेंटर के रूप में वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपनी नई पारी शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed