फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda X-Blade और TVS Apache RTR 160 4V में कौन है सबसे ताकतवर बाइक?

Mon, 20 Jul 2020 11:22 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 20 Jul 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
Honda X-Blade vs TVS Apache RTR 160 4V which one is cheapest motorcycle: here are price and specifications comparison
Honda X-Blade vs TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : Amar Ujala

होंडा ने हाल ही में अपनी Honda X-Blade को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें नए फीचर्स के साथ BS6 इंजन दिया है। भारतीय बाजार में 160 सीसी सेगमेंट में इसका सीधा और कड़ा मुकाबला TVS Apache RTR 160 4V से है। हम इन दोनों ही बाइक्स का कम्पेरिजन करने जा रहे हैं, जहां हम आपको इन बाइक्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताएंगे। ऐसे में अगर आप इस सेगमेंट में एक नई बाइक खरीदना चाहते हैं, तो यह कम्पेरिजन आपके काफी काम आ सकता है, जहां आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में कौन सी बाइक सबसे बेहतर रहेगी। डालते हैं एक नजर,

Honda X-Blade vs TVS Apache RTR 160 4V which one is cheapest motorcycle: here are price and specifications comparison
2020 Honda Xblade - फोटो : honda2wheelersindia

इंजन

  • Honda X-Blade BS6 में पावर के लिए 162.71 सीसी, 4-स्ट्रोक, SI, BS6 इंजन दिया गया है। 
  • TVS Apache RTR 160 4V में BS6 कंप्लाइंट वाला 159.7cc सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड SI इंजन दिया है। 

परफॉर्मेंस

  • Honda X-Blade BS6 का इंजन 8000 आरपीएम पर 13.6 hp की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 14.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • TVS Apache RTR 160 4V BS6 का इंजन 8250 आरपीएम पर 16.02 PS की पावर और 7250 आरपीएम पर 14.12Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 

ट्रांसमिशन

  • Honda X-Blade BS6 में मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है।
  • TVS Apache RTR 160 4V का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
Honda X-Blade vs TVS Apache RTR 160 4V which one is cheapest motorcycle: here are price and specifications comparison
TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : TVS

सस्पेंशन

  • Honda X-Blade के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में हाईड्रॉलिक, मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।
  • TVS Apache RTR 160 4V के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।

 

ब्रेकिंग

  • Honda X-Blade के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक या 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। सुरक्षा के लिए इसमें आपको ABS फीचर मिलता है।
  • TVS Apache RTR 160 4V ABS के फ्रंट में 270 मिलीमीटर का पेटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 200 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda X-Blade vs TVS Apache RTR 160 4V which one is cheapest motorcycle: here are price and specifications comparison
Honda X Blade BS6 - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter

डायमेंशन

  • Honda X-Blade की लंबाई 2013 मिलीमीटर, चौड़ाई 786 मिलीमीटर, ऊंचाई 1115 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1347 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 795 मिलीमीटर और लंबाई 582 मिलीमीटर है।
  • TVS Apache RTR 160 4V की लंबाई 1050 मिलीमीटर, ऊंचाई 2035 मिलीमीटर और ऊंचाई 790 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180 मिलीमीटर है जबकि, इसका व्हीलबेस 1357 मिलीमीटर है।
विज्ञापन
Honda X-Blade vs TVS Apache RTR 160 4V which one is cheapest motorcycle: here are price and specifications comparison
TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : TVS

कीमत

  • Honda X-Blade के सिंगल डिस्क वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,06,687 रुपये है। वहीं, इसके डबल डिस्क वेरिएंट की कीमत 1,10,968 कर्ब वजन 144 किलोग्राम
  • TVS Apache RTR 160 4V के ड्रम वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 102, 950 रुपये है। वहीं, इसके डिस्क वेरिएंट की कीमत 106, 000 रुपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed