फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोलकाता में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकते हैं विराट, हो सकता है बड़ा बदलाव

Wed, 20 Sep 2017 04:30 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 20 Sep 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
this would be predicted eleven for second odi at kolkata
टीम इंडिया - फोटो : sportskeeda
चेन्‍न्‍ई में बारिश के बाद 26 रनों से ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली टीम इंडिया कोलकाता में 21 सितंबर को दूसरा वन डे खेलेगी। यहां विराट कोहली जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेंगे। चेन्‍नई की तरह यहां भी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। कंगारू कोलकाता में भी कभी नहीं हारे हैं। पहला वन डे हारकर वह यहां हिसाब बराबर करना चाहेंगे। इन तमाम समीकरणों को ध्यान में रखते हुए विराट कोहली दूसरे वन डे की टीम में इन 11 खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं। 

 

ओपनिंग में रोहित के साथ उतर सकते हैं राहुल 

this would be predicted eleven for second odi at kolkata
केएल राहुल और रवि शास्त्री - फोटो : pti
अजिंक्य रहाणे ने वेस्टइंडीज दौरे में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ अंतिम वन डे त‌था चेन्‍नई में उन्होंने ओपनिंग में रन नहीं बना पाए हैं। ओपनिंग और चार नंबर में बढ़िया बल्लेबाजी करने वाले कर्नाटक के केएल राहुल को विराट कोहली इस मैच में बतौर ओपनर उतार सकते हैं। इस तरह कोलकाता में राहुल को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में उतारा जा सकता है। 

विराट और धोनी मध्यमक्रम को देंगे मजबूती

this would be predicted eleven for second odi at kolkata
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
टीम इंडिया में तीन नंबर पर कप्तान विराट कोहली और पांच नंबर पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक बड़ा नाम है। जिनके बिना टीम इंडिया मैच जीतने को नहीं सोच सकती। टीम में चार नंबर पर अभी कोई भी बल्लेबाज बेहतरीन स्कोर खड़ा नहीं कर पाया है। कर्नाटक के मनीष पांडेय चेन्नई में विकेट के पीछे आसानी से आउट हुए थे। मध्यमक्रम में विराट कोहली मनीष पांडेय की जगह केएल राहुल को मौका दे सकते हैं। राहुल ओपनिंग और चार नंबर दोनों जगह बेहतर बल्लेबाजी कर सकते हैं। एक-दो बेहतरीन पारी खेलने के बाद उनके बल्ले से लगातार रन निकलने लगेंगे। कुल मिलाकर दूसरे वन डे में राहुल या तो ओपनिंग में रहाणे की जगह या चार नंबर पर मनीष पांडेय की जगह मैदान पर उतर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

आलराउंडर के रूप में हार्दिक-जाधव    

this would be predicted eleven for second odi at kolkata
हार्दिक पांड्या - फोटो : REUTERS
आलरांउडर के रूप में कोलकाता वन डे में हमेशा की तरह हार्दिक पांड्या और केदार जाधव मैदान में उतरेंगे। दोनों ने पिछले दो वन डे में अपनी भूमिका शानदार ढंग से निभाई है। इस तरह कोलकाता वन डे में भी रविंद्र जडेजा को बाहर बैठना पड़ सकता है। 
 
विज्ञापन

स्पिनर में चहल और यादव ही होंगे विराट की पसंद 

this would be predicted eleven for second odi at kolkata
विराट और चहल - फोटो : ht
यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव चेन्‍नई की तरह कोल‌काता में भी स्पिनर की भूमिका निभाएंगे। चहल ने चेन्नई में तीन विकेट लेकर अपने लिए सीरीज में एक बेहतरीन टोन सेट कर दिया है। यादव अपनी फिरकी की वजह से कंगारुओं के लिए कोलकाता में सिरदर्द साबित हो स‌कते हैं। इन दोनों की गेंदबाजी से विराट कोहली काफी संतुष्ट हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed