{"_id":"59c15a614f1c1bdd148b456d","slug":"ms-dhoni-can-play-2023-world-cup-too-says-michael-clarke","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माइकल क्लार्क ने धोनी के 2019 विश्वकप में खेलने के सवाल पर दिया रोचक जवाब ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
माइकल क्लार्क ने धोनी के 2019 विश्वकप में खेलने के सवाल पर दिया रोचक जवाब
Tue, 19 Sep 2017 11:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एम एस धोनी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दो महीने पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे लेकिन श्रीलंका दौरे में धोनी ने अपने शानदार खेल से ऐसी कायापलट की कि अब उनके 2019 ही नहीं 2023 के विश्वकप में खेलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
माइकल क्लार्क ने धोनी के 2019 विश्वकप में खेलने के सवाल पर दिया रोचक जवाब
2 of 5
एम एस धोनी
- फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क से जब धोनी के शानदार प्रदर्शन के बारे में पूछा और 2019 विश्वकप में उनके खेलने की संभावनाओं के बारे में पूछा गया तो क्लार्क ने मुस्कुराते हुए कहा, आप मुझसे ये मत पूछिए कि क्या वो 2019 का विश्वकप खेलेंगे। मेरे ख्याल से वो 2023 का विश्वकप भी खेंलेंगे।
माइकल क्लार्क ने धोनी के 2019 विश्वकप में खेलने के सवाल पर दिया रोचक जवाब
3 of 5
धोनी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में धोनी ने टीम इंडिया को परेशानी से निकालते हुए 79 रन की शानदार पारी खेली और हार्दिक पांड्या के साथ छठे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की। 87 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया धोनी की शानदार पारी की वजह से ही निर्धारित 50 ओवर में 281/7 रन तक पहुंचने में सफल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
माइकल क्लार्क ने धोनी के 2019 विश्वकप में खेलने के सवाल पर दिया रोचक जवाब
4 of 5
धोनी और विराट
इससे पहले टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भी ये कह चुके हैं कि धोनी की फॉर्म और फिटनेस दोनों बेहतरीन हैं इसलिए वो 2019 वर्ल्डकप में खेलने के सबसे बड़े दावेदार हैं। उनके अनुभव की टीम इंडिया को विश्वकप में जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
माइकल क्लार्क ने धोनी के 2019 विश्वकप में खेलने के सवाल पर दिया रोचक जवाब
5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने साल 2011 में भारत में आयोजित विश्वकप में श्रीलंका को मात देकर विश्वकप पर 28 साल बाद कब्जा किया था। अगर धोनी 2019 में इंग्लैंड में आयोजित विश्वकप में खेलते हैं तो ये 36 वर्षीय धोनी के करियर का चौथा विश्वकप होगा। 2019 में वो 38 साल के होंने और 2023 में 42 साल के ऐसे में 2023 के बार में कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।