{"_id":"5a58ae544f1c1ba33f8b4660","slug":"team-india-ready-to-make-history-in-under-19-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 वर्ल्ड कपः टीम इंडिया के लिए 'अभी नहीं तो कभी नहीं' वाला मौका, वजह है बेहद खास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंडर-19 वर्ल्ड कपः टीम इंडिया के लिए 'अभी नहीं तो कभी नहीं' वाला मौका, वजह है बेहद खास
Fri, 12 Jan 2018 06:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Jan 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अंडर-19 वर्ल्ड कप
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज शनिवार 13 जनवरी से होने जा रहा है। इस 12वें वर्ल्ड कप विश्व की कुल 16 टीमों के बीच महाघमासान देखने को मिलेगा। विश्वकप के इस महामुकाबले में पहले दिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबले पकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड के बीच होगा। वहीं, भारत इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा।
2 of 5
पृथ्वी शॉ
अगले 22 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को जीत का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। क्रिकेट जगत के दिग्गजों का कहना है कि भारत की अंडर-19 टीम को कोच के रूप में राहुल द्रविड़ जैसे अनुभवी खिलाड़ी का साथ मिलना अपने आप में बड़ी बात है। राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में अंडर-19 टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीन की जा सकती है।
3 of 5
पृथ्वी शॉ
- फोटो : File
अंडर-19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ का कहना है कि उनके पास बेहद कमाल की टीम है। इस युवा टीम के खिलाड़ी किसी भी वक्त मैच को पलटने का दम रखते हैं। टीम इंडिया और द. अफ्रीका बीच खेला गया अभ्यास मैच इसका उदाहरण है। इस मैच में इंडिया ने 8 विकेट खोकर कुल 332 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य द. अफ्रीका के आगे रखा था, जिसके जवाब में विपक्षी टीम महज 143 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : File
भारत की अंडर-19 टीम में पृथ्वी शॉ (कप्तान) के अलावा शुभम गिल (उपकप्तान), मनोज कार्ला, हिमांशु राणा, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), हर्विक देसाई (विकेटकीपर), शिवम मावी, कमलेश नागाकोट्टी, इशान पोरेल, अर्शदीप सिंह, अनुकूल रॉय, शिवा सिंह और पंकज यादव होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
पृथ्वी शॉ
- फोटो : File
टीम इंडिया तीन बार अंडर-19 वर्ल्डकप जीत चुकी है। साल 2000 में टीम इंडिया ने पहली बार अंडर-19 वर्ल्डकप जीता था। इसके बाद कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2008 और उन्मुक्त चंद की कप्तानी में 2012 में वर्ल्डकप जीता था। इन ऐतिहासिक जीत से टीम इंडिया के हौसले काफी बुंलद होंगे, जो उन्हें न्यूजीलैंड के मैदानों पर बेहतर प्रदर्शन करने के प्रेरित करेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।