केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए पहले टेस्ट में मिली 72 रनों की हार को भूलाकर
टीम इंडिया शनिवार से शुरू हो रहे सीरीज का दूसरा टेस्ट 'करो या मरो' वाला हो गया है। केपटाउन टेस्ट में जिस तरह से टीम इंडिया के बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी, उम्मीद है सेंचुरियन में खेले जाने वाले इस मैच में वो ये गलती फिर नहीं दोहराएंगे। आइए जानते हैं दूसरे टेस्ट में क्या होगी इन दोनों टीमों की रणनीति...
2 of 7
दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : BCCI
तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका फिलहाल इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाए हुए है और सेंचुरियन टेस्ट को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।
टीम इंडिया को इस मैच में अपना प्लेइंग इलेवन बहुत ही सोच समझकर करना होगा। सूत्रों की माने तो इस मैच में टीम मैनेजमेंट ओपनर
शिखर धवन की जगह पर के एल राहुल को मौका दे सकती है साथ ही
रोहित शर्मा की जगह पर
अजिंक्य रहाणे खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
विदेश सरजमीं पर धवन का बैटिंग रिकॉर्ड बेहतरीन है। उन्होंने 19 टेस्ट मैचों में 43.72 के औसत से रन बनाए हैं। बता दें कि यह औसत उनके करियर के औसत 42.62 से ज्यादा है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका में उनका बल्ला हर बार खामोश रहा है। यहां उनका सर्वाधिक स्कोर महज 29 रन है, जो उन्होंने 2013-14 दौरे पर बनाया था।
5 of 7
के एल राहुल
- फोटो : BCCI
धवन की जगह अगर
राहुल को टीम में नए ओपनर के रूप में शामिल किया जाता है तो ये टीम के लिए फायदे का सौदा हो साबित हो सकती है। राहुल तकनीकी रूप से बेहद मजबूत हैं और उन्हें बाउंस खेलने में भी कोई दिक्कत नहीं होती है।