{"_id":"6b065dd6b9271d30810ec45c","slug":"yuzvendra-chahal-nitish-rana-and-rahul-tewatia-visit-mahakaleshwar-temple-attend-bhasma-aarti-in-ujjain-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाकाल के दरबार में पहुंचे चहल-नीतीश और राहुल: भस्म आरती में हुए शामिल, मंदिर की किस व्यवस्था से हुए प्रभावित?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
महाकाल के दरबार में पहुंचे चहल-नीतीश और राहुल: भस्म आरती में हुए शामिल, मंदिर की किस व्यवस्था से हुए प्रभावित?
Wed, 25 Nov 2026 09:32 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 25 Nov 2026 09:32 AM IST
सार
आईपीएल के तीन चर्चित खिलाड़ी बुधवार सुबह बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। भस्म आरती में शामिल होकर तीनों ने पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद चहल और नितीश राणा ने मंदिर की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की। जानिए, खिलाड़ियों ने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल, नीतीश राणा और राहुल तेवतिया ने किए भगवान महाकाल के दर्शन
- फोटो : IANS
विस्तार
भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा, युजवेंद्र चहल और राहुल तेवतिया बुधवार की सुबह उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे। तीनों क्रिकेटरों ने भस्म आरती में शामिल हुए और भगवान महाकाल के दर्शन करने के साथ ही पूजा-अर्चना की। सभी खिलाड़ी प्रातःकालीन दिव्य भस्म आरती में शामिल हुए और नंदी हॉल में बैठकर भगवान की आराधना की। दर्शन के बाद खिलाड़ियों ने मंदिर समिति द्वारा की गई सुगम और वीआईपी दर्शन व्यवस्था की प्रशंसा की।
स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा, 'जब भी भस्म आरती देखने आते हैं, तो काफी अच्छा लगता है। मंदिर द्वारा जो सुविधाएं दी जाती हैं, उनसे कभी भी पूजा-पाठ या दर्शन में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। बहुत ही आराम से दर्शन होता है। भक्तों की कितनी भी बड़ी संख्या आ जाए, यहां कोई दिक्कत नहीं होती।'

Trending Videos
युजवेंद्र चहल, नीतीश राणा और राहुल तेवतिया ने किए भगवान महाकाल के दर्शन
- फोटो : IANS
नीतीश राणा ने कहा, 'मैं यहां पर भस्म आरती के लिए आया था। मैं पहले भी कई बार यहां आ चुका हूं। मैं जिंदगी में कभी भी परेशान होता हूं या दुविधा में होता हूं, तो महाकालेश्वर आता हूं। भगवान महाकाल के दर्शन करता हूं। मंदिर की व्यवस्था बहुत अच्छी है।'
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल, नीतीश राणा और राहुल तेवतिया ने किए भगवान महाकाल के दर्शन
- फोटो : IANS
युजवेंद्र चहल और नीतीश राणा दोनों भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, जबकि राहुल तेवतिया को टीम इंडिया की तरफ से डेब्यू का मौका नहीं मिला है। हालांकि, तीनों खिलाड़ियों को देखने का मौका फैंस को आईपीएल में मिलता है। चहल फिलहाल पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। अपनी लेग स्पिन से हमेशा की तरह पिछले दो सीजन में भी चहल पंजाब के लिए काफी प्रभावी साबित हुए हैं। आईपीएल 2027 में भी टीम उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद लगाए हुए है।
नीतीश राणा पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। आईपीएल 2027 से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया है। वह एक बार फिर से नीलामी में दिखेंगे। वहीं, राहुल तेवतिया शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं।