फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'यो-यो' टेस्ट को लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने दिया ये बड़ा बयान

Wed, 08 Nov 2017 11:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 08 Nov 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
 team india former cricketer Rahul Dravid says no to yo-yo tests for India U-19 team
राहुल द्रविड़ - फोटो : sportskeeda

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने यो-यो टेस्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि यह टेस्ट इस समय टीम इंडिया में चयन होने का एक पैमाना बन चुका है। आइये बताते हैं उन्होंने आगे और क्या कहाः-


 

 team india former cricketer Rahul Dravid says no to yo-yo tests for India U-19 team
राहुल द्रविड़ - फोटो : Getty Images

गौरतलब है कि इंडियन एक्सप्रेस अखबार के मुताबिक नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के एक अधिकारी ने कहा, 'भारतीय टीम के ट्रेनर ने अंडर-19 टीम में यो-यो टेस्ट को शामिल करने की कोशिश की थी, लेकिन द्रविड़ ने साफ कर दिया कि जूनियर क्रिकेट को इसकी जरूरत नहीं है। इस उम्र में खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'फिटनेस जरूरी है लेकिन यदि वह रन बना रहे हैं और विकेट ले रहे हैं तो यही चयन का आधार होना चाहिए।'
 

 team india former cricketer Rahul Dravid says no to yo-yo tests for India U-19 team
राहुल द्रविड़

बता दें कि अंडर-19 और इंडिया-ए टीम के कोच राहुल द्रविड़ बीसीसीआई की इस स्कीम से कतई सहमत नहीं हैं। उनका मानना है कि जूनियर क्रिकेट के स्तर पर हर खिलाड़ी को सबसे पहले अपने कौशल पर ध्यान देना चाहिए। जिसके बाद द्रविड़ और जूनियर टीम मैनेजमेंट का समर्थन नहीं मिलने पर बीसीसीआई को यह स्कीम रद्द करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
 team india former cricketer Rahul Dravid says no to yo-yo tests for India U-19 team
युवराज सिंह

मालूम हो कि इस टेस्ट को पास नहीं करने वाले दिग्गज खिलाड़ी फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। मगर बीसीसीआई यो-यो टेस्ट को अंडर 19 और जूनियर लेवल की क्रिकेट पर भी लागू करना चाहती है। हाल ही में बंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकादमी में हुए यो-यो फिटनेस टेस्ट में युवराज और सुरेश रैना फेल हो गए थे। जबकि चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन पास हुए थे।

विज्ञापन
 team india former cricketer Rahul Dravid says no to yo-yo tests for India U-19 team
राहुल द्रविड़

बता दें कि यो यो टेस्ट में 'कोन' की मदद से 20 मीटर की दूरी पर दो पंक्तियां बनाई जाती हैं। एक खिलाड़ी रेखा के पीछे अपना पांव रखकर शुरुआत करता है और निर्देश मिलते ही दौड़ना शुरू करता है। खिलाड़ी लगातार दो लाइनों के बीच दौड़ता है और जब बीप बजती है तो उसने मुड़ना पड़ता है। इसी तरह से हर एक मिनट पर तेजी बढ़ती जाती है। यदि समय पर रेखा तक नहीं पहुंचे तो दो और 'बीप' के अंतर्गत तेजी पकड़नी पड़ती है। अगर खिलाड़ी दो छोरों पर तेजी हासिल नहीं कर पाता है तो जांच रोक दी जाती है। हालांकि यह पूरी प्रक्रिया सॉफ्टवेयर पर आधारित है, जिसमें नतीजे रिकॉर्ड किए जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed