Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2027: Suryakumar Yadav's One-Line Message for Mumbai Indians Fans After Rohit Sharma Returns as Captain

आईपीएल 2027: रोहित के दोबारा मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने पर क्या बोले सूर्यकुमार? पोस्ट कर कही दिल की बात

Sat, 28 Nov 2026 12:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 28 Nov 2026 12:27 PM IST
सार

आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को एक बार फिर टीम का कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक पांड्या के टीम से जाने के बाद रोहित को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कप्तानी की दौड़ में शामिल रहे सूर्यकुमार यादव ने रोहित की नियुक्ति पर खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
IPL 2027: Suryakumar Yadav's One-Line Message for Mumbai Indians Fans After Rohit Sharma Returns as Captain
सूर्यकुमार और रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए एक बार फिर रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी सौंप दी है। शुक्रवार को फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर रोहित को आगामी सीजन के लिए कप्तान घोषित किया। इसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही कप्तानी को लेकर अटकलों पर भी विराम लग गया है। रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या की जगह टीम की कमान संभालेंगे। हार्दिक अब पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए हैं।
विज्ञापन


रोहित को कप्तान बनाए जाने के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। माना जा रहा था कि सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों में से किसी एक को कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है। सूर्यकुमार खुद टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर अनुभवी रोहित शर्मा पर भरोसा जताया।
विज्ञापन
Trending Videos

इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
रोहित की नियुक्ति के बाद सूर्यकुमार यादव ने सबसे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीले रंग के दिल वाले इमोजी शेयर किए। इसके बाद उन्होंने एक और स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने रोहित के लिए लिखा, 'लीडर, भाई और मार्गदर्शक।' इसके साथ ही सूर्यकुमार ने मुंबई इंडियंस के फैंस को संबोधित करते हुए लिखा, 'पल्टन कुर्सी की पेटी बांध लो।' सूर्यकुमार का यह संदेश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। उनके इस पोस्ट से साफ नजर आया कि वह रोहित की कप्तानी में टीम के नए सफर को लेकर उत्साहित हैं।

Latest and Breaking News on NDTV
विज्ञापन

रोहित हैं सबसे सफल कप्तान 
रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस में वापसी बतौर कप्तान काफी अहम मानी जा रही है। उन्होंने साल 2013 में पहली बार टीम की कप्तानी संभाली थी और अपनी अगुआई में मुंबई को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया। उनकी कप्तानी में टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब जीता था। इसके अलावा मुंबई ने 2013 में चैंपियंस लीग टी20 का खिताब भी अपने नाम किया था।

मुंबई इंडियंस ने 2023 सीजन के बाद रोहित को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी थी। हालांकि, हार्दिक की कप्तानी में भी टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। मुंबई इंडियंस 2024 में अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही, जबकि 2026 में टीम नौवें स्थान पर रही। इससे पहले रोहित की कप्तानी में भी मुंबई को 2021 में पांचवें और 2022 में 10वें स्थान से संतोष करना पड़ा था। 2023 में टीम क्वालिफायर-2 तक पहुंची थी।
विज्ञापन

अपनी नियुक्ति पर क्या बोले रोहित?
अब आईपीएल के 20वें सीजन में रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। कप्तानी संभालने के बाद रोहित ने कहा कि वह आगामी सीजन की चुनौतियों के लिए तैयार हैं और टीम के प्रशंसकों को जश्न मनाने के कई मौके देना चाहते हैं। रोहित ने कहा कि मुंबई इंडियंस उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रही है और इस टीम की कप्तानी करना उनके लिए हमेशा गर्व की बात रही है। नीता अंबानी और आकाश अंबानी के साथ आगामी सीजन को लेकर हुई बातचीत भी काफी उत्साहजनक रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम मिलकर अच्छा प्रदर्शन करेगी और अपने अंदाज में क्रिकेट खेलते हुए फैंस को खुशियां देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed