फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली ने बताया- जब पांड्या चोटिल हुए तब उनके दिमाग में क्या चल रहा था

Wed, 08 Nov 2017 12:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 08 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
virat kohli praises hardik pandya after third t20i against new zealand
विराट कोहली और हार्दिक पांड्या - फोटो : ht

टीम इंडिया ने मंगलवार को तीसरे व अंतिम टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 6 रन से हराकर तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2-1 से अपने नाम की।  न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान ने बताया कि हार्दिक पांड्या जब चोटिल हुए तब उनके दिमाग में क्या चल रहा था। दरअसल, पारी का आखिरी ओवर डालने आए पांड्या को दूसरी गेंद पर बाएं हाथ में चोट लग गई थी।

virat kohli praises hardik pandya after third t20i against new zealand
हार्दिक - फोटो : SELF

पांड्या की गेंद का सामना कर रहे कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने दूसरी गेंद पर जोरदार शॉट जमाया। गेंद हवा में थी और पांड्या ने इसे रोकने का प्रयास किया। उनके हाथ पर बहुत जोर से गेंद लगी। वैसे यह कैच भी बन सकता था, लेकिन पांड्या इसे लपकने में नाकाम रहे। 

virat kohli praises hardik pandya after third t20i against new zealand
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI

भारतीय टीम के फिजियो तुरंत मैदान पर दौड़ते हुए आए और स्प्रे डालकर पांड्या का दर्द ठीक किया। जब पांड्या को चोट लगी थी, तब लोगों को शक हो रहा था कि उनकी उंगली में तो गंभीर चोट नहीं आई है या फिर वो डिसलोकेट तो नहीं हो गई। मगर फिजियो के उपचार के बाद पांड्या ने फिर गेंदबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli praises hardik pandya after third t20i against new zealand
विराट कोहली - फोटो : BCCI

कोहली ने मैच के बाद कहा, 'जब पांड्या चोटिल हुए तो मुझे लगा कि कहीं उनके ओवर की बची हुई चार गेंदे मुझे तो नहीं करना पड़ेगी।' हालांकि, 24 वर्षीय पांड्या ने पूरा ओवर करने का फैसला किया। विराट ने पांड्या के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वो (हार्दिक) विश्वास से लबरेज हैं और तीसरी गेंद के बाद उन्होंने सलाह लेने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
virat kohli praises hardik pandya after third t20i against new zealand
विराट कोहली - फोटो : zee news

29 वर्षीय विराट ने कहा, 'पांड्या परिपक्व क्रिकेटर बनते जा रहे हैं। उनमें विश्वास की कमी नहीं है। जब आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पूरी हुई तो मैं उनके पास जाने लगा। मगर उसने कहा कि मुझे कुछ मत कहो, मैं मैच जीतकर लाऊंगा। उन्होंने ऐसा किया भी और हम सीरीज जीतने में कामयाब रहे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed