फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के इस गेंदबाज ने कहा, मेरा मुकाबला अश्विन और जडेजा से नहीं

Tue, 14 Nov 2017 02:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 14 Nov 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
Team india chinaman bowler Kuldeep Yadav does not see Ashwin and Jadeja as competitors
अश्विन और जडेजा - फोटो : twitter

टीम इंडिया के इस गेंदबाज ने कहा कि वो रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा को अपने प्रतिद्वंद्वी के रूप में नहीं देखते हैं।आइए जानते हैं कि इस नए उभरते हुए गेंदबाज ने और क्या कहाः-


 

 

Team india chinaman bowler Kuldeep Yadav does not see Ashwin and Jadeja as competitors
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN

टीम इंडिया की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चाइनामैन गेदंबाज कुलदीप यादव का कहना है कि वो रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी को अपने खेल से बाहर करने के बारे में नहीं सोचते हैं। उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया में रोटेशन पॉलिसी की वजह से वन डे में आर अश्विन और जडेजा की जगह कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को हाल फिलहाल में खिलाया गया है। इस तरह वन डे में कुलदीप की मौजूदगी में अश्विन और जडेजा को मौका नहीं मिला है। हालांकि टेस्ट में अश्विन और जडेजा को अभी श्रीलंका के खिलाफ फिर से मौका दिया गया है।   

Team india chinaman bowler Kuldeep Yadav does not see Ashwin and Jadeja as competitors
कुलदीप यादव

एक इंटरव्यू के दौरान 22 वर्षीय चाइनामैन गेदबाज कुलदीप ने बताया कि वो कैसे अपने सीनियर दो गेंदबाज अश्विन और जडेजा को पीछे छोड़कर वह आगे आए। हालांकि इसके कोई दो राय नहीं है कि कुलदीप ने बहुत कम समय में बहुत अधिक सफलता हासिल की है। इंटरव्यू के दौरान कुलदीप ने यह भी कहा कि वो और युजवेन्द्र चहल ने सीमित ओवर में अच्छा प्रदर्शन किया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Team india chinaman bowler Kuldeep Yadav does not see Ashwin and Jadeja as competitors
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN

क्रिकेटनेक्स्ट को दिए इंटरव्यू में 22 वर्षीय टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप ने कहा, 'मुझे नहीं मालूम कि ये तुलना कहां से आती है। मैं अश्विन और जडेजा को अपना प्रतिद्वंदी नहीं मानता हूं।  हां, मैं और चहल सीमित ओवर के प्रारूपों में अच्छा प्रर्दशन किए हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम अश्विन और जडेजा से अपनी तुलना कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमने अभी अपने करियर की शुरूआत की है और उन दोनों को हम एक गाइडेंस के तौर पर देखता हूं। कुलदीप ने कहा कि वास्तव में उन दोनों ने हमें कह कर रखा कि मैच की अलग-अलग स्थितियों में कैसे अच्छा करना है।'

विज्ञापन
Team india chinaman bowler Kuldeep Yadav does not see Ashwin and Jadeja as competitors
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव

इंटरव्यू के दौरान कुलदीप से पूछा गया कि क्या वह स्टंप के पीछे से धोनी के इनपुट्स को भुला देंगे। तब उन्होंने स्वीकार किया कि धोनी की उपस्थिति ने उनके लिए काम आसान बनाया। इसी समय उन्होंने विकेटकीपर के रूप में ऋध्दिमान साहा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'साहा ठीक है। मगर धोनी की अपनी एक अलग क्लास है। उनकी मौजूदगी में 40 प्रतिशत काम करना पड़ता है। बाकी 60 प्रतिशत वो हम सब के लिए करते हैं। वह बहुत अच्छे हैं। वो बल्लेबाजी करने से पहले बल्लेबाज के दिमाग को परख लेते हैं।' 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed