टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ पल्लिकल टेस्ट में शतक जड़कर एक अनोखा कारनामा किया है। पल्लिकल में पारी की शुरुआत करते हुए शिखर ने यह शिखर का छठा और विदेशी सरजमीं पर पांचवां शतक है। शिखर ने 123 गेंद में 119 रन की शतकीय पारी खेली। इस शानदार पारी में उन्होंने 17 शानदार चौके भी जड़े।
यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने शिखर! पल्लिकल में बनाए 5 रिकॉर्ड
2 of 5
शिखर ध्वन
- फोटो : cricketcountry.com
यह शिखर का मौजूदा सीरीज में दूसरा शतक है। शिखर ने सीरीज के पहले टेस्ट में 190 रन बनाए थे। कोलंबो में उनका बल्ला खामोश रहा लेकिन पल्लीकल में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी कर वापसी की। 107 गेंदों पर शतक जड़कर वह टेस्ट में सबसे तेज शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय भी बन गए। टेस्ट में सबसे तेज शतक बनाने का भारतीय रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है।
शिखर के नाम अब टेस्ट में कुल 6 शतक हो गए हैं जिनमें से पांच शतक विदेशी सरजमीं पर बने हैं। गब्बर ने अपने 6 टेस्ट शतक में से तीन श्रीलंका, एक-एक बांग्लादेश, श्रीलंका और भारत में जड़ा है। एशिया में भी उनके नाम पांच शतक हो गए हैं। इससे पहले यह रिकार्ड दिल्ली के ही गौतम गंभीर के नाम दर्ज था। गंभीर ने विदेशी सरजमीं पर बतौर ओपनर 4 शतक जड़े थे।
यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने शिखर! पल्लिकल में बनाए 5 रिकॉर्ड
2011 में आखिरी बार किसी भारतीय ओपनर ने विदेशी टेस्ट सीरीज में दो या दो से ज्यादा शतक बनाए थे। तब यह कारनामा द वाल राहुल द्रविड़ ने किया था। 6 साल बाद धवन ने इस कारनामे को दोहराया है। इसके साथ ही यह पहला मौका है जब धवन ने किसी टेस्ट सीरीज में दो शतक जड़े हैं। इससे पहले वो एक सीरीज में केवल एक शतक जड़े थे।
यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने शिखर! पल्लिकल में बनाए 5 रिकॉर्ड
शिखर सबसे कम पारियों में श्रीलंकाई धरती पर तीन शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने 6 पारियों में तीन शतक जड़े हैं। इस मामले में पहले स्थान पर सचिन और पुजारा हैं। दोनों ने पांच पारियों में 3-3 शतक पूरे किए थे। शिखर के साथ दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज रहे ब्रायन लारा हैं। लारा ने भी 7 पारियों में 3 शतक बनाए थे।