Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia pacer Mitchell Starc has reclaimed his spot as the No.1 bowler Shreyas Iyer gain in T20 Ranking

आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट गेंदबाजों में फिर नंबर एक बने स्टार्क, दूसरे स्थान पर कौन? टी20 में श्रेयस की लंबी छलांग

Wed, 04 Nov 2026 02:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 04 Nov 2026 02:49 PM IST
सार

  • आईसीसी की जारी नवीनतम रैंकिंग में मिचेल स्टार्क और भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को फायदा हुआ है।
  • स्टार्क एक बार फिर से टेस्ट गेंदबाजों में नंबर एक स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने मार्को यानसेन को पीछे छोड़ दिया है।
  • वहीं, श्रेयस ने टी20 रैंकिंग में दो स्थान का उछाल किया है।

विज्ञापन
Australia pacer Mitchell Starc has reclaimed his spot as the No.1 bowler Shreyas Iyer gain in T20 Ranking
आईसीसी रैंकिंग - फोटो : BCCI/ANI

विस्तार

आईसीसी की जारी पुरुषों की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के गेंदबाज मार्को यानसेन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज का ताज एक बार फिर अपने नाम कर लिया है। केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले में स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में कुल नौ विकेट झटके, जिसकी बदौलत वह एक पायदान की छलांग लगाकर शीर्ष पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


इससे पहले अगस्त में स्टार्क ने जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर पहली बार यह मुकाम हासिल किया था, लेकिन गक्बेरहा में खेले गए दूसरे टेस्ट में छह विकेट लेकर यानसेन ने उनसे यह ताज छीन लिया था। हालांकि, केप टाउन मैच में यानसेन केवल तीन ही विकेट ले पाए, जिसका फायदा उठाकर स्टार्क ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के साथ नंबर-1 का स्थान दोबारा हासिल कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को रैंकिंग में हुआ फायदा 
दक्षिण अफ्रीका के अन्य खिलाड़ियों को इस नवीनतम रैंकिंग में फायदा हुआ है। न्यूलैंड्स में प्लेयर ऑफ द मैच रहे ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में छह विकेट चटकाकर अपनी टीम को जीत और सीरीज दिलाई, जिसके बाद वह नौ पायदान की छलांग लगाकर टेस्ट गेंदबाजों की सूची में सीधे सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने हमवतन कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ दिया है, जो उनसे एक स्थान पीछे हैं। हालांकि मार्को यानसेन टेस्ट गेंदबाजों के शीर्ष पर अपनी जगह गंवा बैठे, लेकिन तीसरे टेस्ट में अर्धशतक जड़कर उन्होंने टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में अपना शीर्ष स्थान और बढ़त दोनों मजबूत कर ली है। उन्होंने अपने करियर की नई सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है। इस श्रेणी में वियान मुल्डर (एक स्थान चढ़कर तीसरे) और साइमन हार्मर (तीन स्थान चढ़कर पांचवें) ने भी अच्छी प्रगति की है।
विज्ञापन

टेस्ट बल्लेबाजों में कौन किस स्थान पर? 
इसके अलावा, टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा सूची में एडेन मार्करम, वियान मुल्डर और रेयान रिकेल्टन ने भी उल्लेखनीय सुधार किया है। ऑस्ट्रेलिया के खेमे में कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी ने भी रैंकिंग में छलांग लगाई है और दोनों संयुक्त रूप से 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज की आठ विकेट से शानदार जीत के बाद जस्टिन ग्रीव्स ने 12 स्थानों की छलांग लगाकर संयुक्त 38वां स्थान हासिल किया है, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वेस्टइंडीज के जोमेल वारिकन और रोस्टन चेस ने भी अपनी-अपनी श्रेणियों में अच्छा सुधार किया है।

पाकिस्तान में हाल ही में संपन्न हुई वनडे ट्राई-सीरीज के बाद वनडे रैंकिंग में भी काफी बदलाव देखने को मिले हैं। मेजबान देश के दो तेज गेंदबाजों कप्तान शाहीन अफरीदी (एक स्थान चढ़कर पांचवें) और हारिस रऊफ (पांच स्थान चढ़कर 24वें) ने इसमें सबसे बड़ा प्रभाव छोड़ा है। वनडे बल्लेबाजों में फखर जमां, इंग्लैंड के बेन डकेट और श्रीलंका के आक्रामक बल्लेबाज पावन रथनायाके ने भी अपनी स्थिति मजबूत की है।
विज्ञापन

टी20 रैंकिंग में श्रेयस किस स्थान पर पहुंचे
टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी जबरदस्त हलचल देखने को मिली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर टी20 बल्लेबाजों की सूची में दो पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। टी20 बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा शीर्ष पर बरकरार हैं। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने भी बल्लेबाजों की सूची में लंबी छलांग लगाई है, जबकि उनके साथी मिचेल सैंटनर और जैकब डफी ने टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में अपनी स्थिति बेहतर की है। इसके अलावा, संयुक्त अरब अमीरात में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतकर चमके अफगानिस्तान के अजमातुल्लाह ओमरजई ने प्लेयर ऑफ द सीरीज के अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टी20 ऑलराउंडरों की सूची में तीन पायदान की छलांग लगाई और अब वह तीसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed