{"_id":"6aeaebf598973954f20a5610","slug":"ind-vs-nz-arshdeep-singh-joined-javagal-srinath-and-mohammed-shami-elite-list-after-four-fer-at-auckland-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम न्यूजीलैंड: ऑकलैंड में दिखा अर्शदीप सिंह का दम, दर्ज की विशेष उपलब्धि; गर्लफ्रेंड को लेकर क्या बोले?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम न्यूजीलैंड: ऑकलैंड में दिखा अर्शदीप सिंह का दम, दर्ज की विशेष उपलब्धि; गर्लफ्रेंड को लेकर क्या बोले?
Wed, 04 Nov 2026 01:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:55 PM IST
सार
- भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ऑकलैंड वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए।
- अर्शदीप इसके साथ ही जवागल श्रीनाथ और मोहम्मद शमी के खास क्लब में शामिल हो गए हैं।
- अर्शदीप ने बताया कि ऑकलैंड की पिच से किस तरह गेंदबाजों को मदद मिल रही थी।
विज्ञापन
विराट और अर्शदीप सिंह
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली। उन्होंने अपने 10 ओवरों में 70 रन देकर चार विकेट हासिल किए। इस उपलब्धि के साथ ही अर्शदीप जवागल श्रीनाथ और मोहम्मद शमी के बाद न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे मैच में चार विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
कुंबले के किस रिकॉर्ड से चूके?
न्यूजीलैंड में किसी भारतीय तेज गेंदबाज का यह चौथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इस सूची में श्रीनाथ (2003 में ऑकलैंड में 4/23 और 1995 में नेपियर में 4/52) पहले दो स्थानों पर हैं, जबकि शमी (2014 में नेपियर में 4/55) तीसरे स्थान पर हैं। यदि अर्शदीप एक और विकेट ले लेते, तो वे लेजेंड्री स्पिनर अनिल कुंबले (1994 में वेलिंगटन में 5/33) के बाद न्यूजीलैंड में पांच विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाते। इस साल पांच वनडे मैचों में अर्शदीप 23.08 की औसत और 6.08 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/70 रहा है।
न्यूजीलैंड की पारी समाप्त होने के बाद अर्शदीप ने कहा कि पिच से काफी मदद मिल रही थी और न्यूजीलैंड में गेंदबाजी करना एक सुखद अनुभव था। उन्होंने कहा, मैं ऑकलैंड के मौसम का आनंद ले रहा हूं और पिच से अच्छी बाउंस और सीम मिल रही है। उपमहाद्वीप से आने के बाद जब आपको ऐसी पिचें मिलती है, तो यहां गेंदबाजी करना हमेशा एक सुखद अनुभव होता है। हां, हवा भी मदद कर रही है।
शॉर्ट बॉल की सफल रणनीति पर बात करते हुए अर्शदीप ने कहा, मुझे लगा कि विकेट में कुछ है, इसलिए हम बस सीम पर जोर से हिट करने और सतह से फायदा उठाने की कोशिश कर रहे थे। वे उस लंबाई पर कुछ शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए हमें विकेट मिल गए। पसंदीदा विकेट वह होता जो मुझे पांचवां मिलता।

डांस सेलिब्रेशन पर क्या बोले अर्शदीप
काइल जैमीसन को आउट करने के बाद अपने डांस सेलिब्रेशन के बारे में बताते हुए अर्शदीप ने कहा कि यह जश्न उनकी अभिनेत्री-मॉडल गर्लफ्रेंड समरीन कौर के लिए था। उन्होंने कहा, यह मेरी गर्लफ्रेंड के लिए है। जब हम बाहर टहल रहे होते हैं या कुछ ऐसा कर रहे होते हैं, तो हम ये डांस स्टेप्स करते हैं। जब भी मूड थोड़ा खराब होता है, हम उस सेलिब्रेशन के साथ एक-दूसरे का मूड ठीक करते हैं। तो यह उनके लिए था।

न्यूजीलैंड की पारी
ईडन पार्क में खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के शानदार प्रदर्शन ने मेजबान न्यूजीलैंड की टीम को महज 185 रनों पर समेट दिया। मेहमान टीम ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए कीवी बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। भारत की गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते हुए अर्शदीप सिंह ने चार विकेट चटकाए, जबकि गुरनूर बरार ने 9.2 ओवरों में 44 रन देकर तीन विकेट और अंशुल कंबोज ने 10 ओवरों में 22 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। कीवी टीम कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी। टिम सीफर्ट (43 गेंदों में 38 रन), ग्लेन फिलिप्स (51 गेंदों में 30 रन) और ब्लेयर टिकनर (23 गेंदों में 34 रन) की पारियों के बदौलत न्यूजीलैंड की टीम किसी तरह 185 के स्कोर तक पहुंच पाई।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन