फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान भी निकले एमएस धोनी के बड़े फैन, बताया आखिर क्यों बेहद पसंद हैं माही

Thu, 07 Jun 2018 08:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
salman khan explains the reason behind like ms dhoni
एमएस धोनी और सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी क्रिकेट के बड़े दीवाने हैं। सलमान को बॉलीवुड गलियारों में बेहतरीन दोस्त के रूप में जाना जाता है। दंबंग खान की दोस्ती सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है। टाइगर जिंदा है फेम सलमान का एक क्रिकेटर से भी विशेष लगाव है और इन दोनों के बीच दोस्ती भी काफी गहरी है।

salman khan explains the reason behind like ms dhoni
ms dhoni - फोटो : File

यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी हैं। जी हां, कई मौकों पर यह देखने को मिला है कि सलमान खान और एमएस धोनी पार्टी में एकसाथ नजर आए। इन दोनों की दोस्ती काफी करीबी है। पिछले साल धोनी को सलमान खान की बर्थ-डे पार्टी में शामिल होते हुए देखा गया था। धोनी अपनी टीम के साथी विराट और अनुष्का के रिसेप्शन के बाद सीधे सलमान से मिलने गए।

salman khan explains the reason behind like ms dhoni
Salman khan

इससे पहले जब सलमान खान की फिल्म सुल्तान रीलिज हुई थी तब उन्होंने एमएस धोनी को विशेष स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया था। धोनी ने इस आमंत्रण को खुले दिल से स्वीकार किया और पत्नी साक्षी के साथ स्क्रीनिंग में शामिल हुए। अब सलमान खान ने एमएस धोनी की खुलकर तारीफ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan explains the reason behind like ms dhoni
एमएस धोनी - फोटो : BCCI

'बॉलीवुड के भाई' सलमान खान इस समय एक लोकप्रिय शो दस का दम की होस्टिंग कर रहे हैं। हाल ही में एक एपिसोड में सलमान खान ने भारतीय कप्तानों के बारे में एक सवाल किया। उन्होंने प्रतियोगी से पूछा कि कितने प्रतिशत भारतीय मानते हैं कि एमएस धोनी सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं। सलमान ने सवाल किया, 'कितने प्रतिशत भारतीय मानते हैं कि कपिल देव, सौरव गांगली और विराट कोहली की तुलना में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी हैं?'

विज्ञापन
salman khan explains the reason behind like ms dhoni
एमएस धोनी - फोटो : ipl

इसके बाद सलमान खान ने धोनी की तारीफ करते हुए बताया कि उनके पिता सलीम खान भी धोनी के बड़े फैन हैं। वह धोनी को इसलिए बहुत पसंद करते हैं क्योंकि वो काफी शांत व्यक्ति हैं। धोनी कभी अनोखे अंदाज में जश्न नहीं मनाते या मैदान की गरिमा को तोड़ते नहीं। सलमान पूरी तरह विकेटकीपर बल्लेबाज के फैन हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed