फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'विराटमय' हुआ मैडम तुसाद म्यूजियम, PHOTOS में देखिए कैसे दिखतें हैं मोम के कप्तान कोहली

Thu, 07 Jun 2018 03:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli's Wax Statue Unveiled At Madame Tussauds, see pics

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए बुधवार का दिन दोहरी खुशी लेकर आया। जहां एक ओर दुनिया की प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन ने उन्हें देश का सबसे अमीर खिलाड़ी घोषित किया तो दूसरी ओर भारत की राजधानी दिल्ली स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में उनकी मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

 
Virat Kohli's Wax Statue Unveiled At Madame Tussauds, see pics

अपने पसंदीदा क्रिकेटर को इस तरह मोम के रूप में देखने के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने मोम के विराट के साथ जमकर पोज मारे तो कोई सेल्फी लेने में मशगूल रहा। कनॉट प्लेस स्थित इस म्यूजियम के इंटरेक्टिव जोन में विराट को उनके सिग्नेचर पोज में पेश किया गया है।

 
Virat Kohli's Wax Statue Unveiled At Madame Tussauds, see pics

इस पुतले को हूबहू विराट की तरह बनाने के लिए एक्सपर्ट्स की टीम ने जमकर मेहनत की। विराट के फिगर सीटिंग सेशन के दौरान 200 से अधिक मापों और तस्वीरों की मदद ली गई। हाथ में बल्ला और टीम इंडिया की जर्सी पहने विराट के सामने भारत के दिग्गज कप्तान कपिल देव बॉलिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli's Wax Statue Unveiled At Madame Tussauds, see pics
स्टैच्यू को लेकर विराट कोहली भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान वह म्यूजियम में मौजूद तो नहीं थे, लेकिन अपने फेसबुक पेज पर मैडम तुसाद का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं अपना मोम का पुतला बनाने के लिए किए गए अथक प्रयास और शानदार काम की दिल से सराहना करता हूं।'

विज्ञापन
Virat Kohli's Wax Statue Unveiled At Madame Tussauds, see pics
संग्रहालय में इससे पहले भारत के पहले विश्वकप विजेता कप्तान कपिल देव और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के पुतले भी लगे हैं। इनके अलावा अन्य खिलाड़ियों में ब्रिटेन के स्टार फुटबाॅलर डेविड बैकहम, अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी, दुनिया के सबसे तेज धावक यूसेन बोल्ट, भारत के मिल्खा सिंह, महिला मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम के भी पुतले लगे हुए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed