फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

31 साल बाद सचिन का खुलासा, बताया रवि शास्त्री की 'खास सलाह' ने बदली उनकी जिंदगी

Sun, 26 Apr 2020 01:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 26 Apr 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar reveals how Ravi Shastri advice that changed his career
रवि शास्त्री और सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर

मास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उन्हें अपने टेस्ट पदार्पण के समय इतनी समझ नहीं थी और उन्हें लगा था कि उनके लिए सबकुछ खत्म हो गया। जब वह 24 साल बाद अंतिम बार मैदान पर उतरे तो उन्होंने महान बल्लेबाज के तौर पर रिकॉर्ड 200 टेस्ट मैच खेल लिए थे। तेंदुलकर ने लाइव ‘नासिर मीट्स सचिन’ के दौरान नासिर हुसैन से कहा, ‘मुझे स्वीकार करना होगा कि मुझे पता नहीं था। मैंने पहला टेस्ट ऐसे खेला जैसे मैं स्कूल का मैच खेल रहा था।’

Sachin Tendulkar reveals how Ravi Shastri advice that changed his career

वर्ष 1989 में पहले टेस्ट में तेंदुलकर पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने थे जिसमें इमरान खान, वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे दिग्गज शामिल थे। इसके बारे में बात करते हुए तेंदुलकर ने कहा, ‘वसीम और वकार काफी तेज गेंद फेंक रहे थे और वे शॉर्ट गेंद भी डाल रहे थे, इसके अलावा जितनी भी खतरनाक तरह की चीजें कर सकते थे, कर रहे थे। मैंने कभी भी इस तरह की गेंदबाजी का अनुभव नहीं किया था, इसलिए पहला मुकाबला इतना अच्छा नहीं था।’

Sachin Tendulkar reveals how Ravi Shastri advice that changed his career
सचिन और सौरव के साथ अजहर - फोटो : ट्विटर

आउट होने पर रोने वाला था

उन्होंने कहा, ‘कभी कभार, मुझे उनकी तेजी और उछाल ने पछाड़ा भी और जब मैं 15 रन पर आउट हुआ तो ड्रेसिंग रूम में जाते हुए मुझे शर्म महसूस हो रही थी।’ तेंदुलकर ने कहा, ‘मैं ऐसे सोच रहा था, ‘तुमने क्या किया, तुमने ऐसा क्यों खेला’ और जब मैं ड्रेसिंग रूम में पहुंचा तो मैं सीधे बाथरूम में गया और मेरे आंसू निकलने ही वाले थे।’ कई बल्लेबाजी रिकॉर्ड बनाने वाले सचिन को लगा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए इतने अच्छे खिलाड़ी नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Tendulkar reveals how Ravi Shastri advice that changed his career
सचिन तेंदुलकर और रवि शास्त्री - फोटो : ट्विटर

ऐसे खेला जैसे स्कूल का मैच है

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि मैं बिलकुल अच्छा नहीं था। मैंने खुद से सवाल किए और कहा, ‘ऐसा लगता है कि यह पहला और अंतिम मुकाबला होगा।’ मुझे लगा कि मैं इस स्तर पर खेलने के लिए अच्छा नहीं हूं। मैं निराश और हताश था।’ तेंदुलकर ने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री से बात करके कुछ मदद मिली। उन्होंने कहा, ‘मुझे अब भी रवि शास्त्री से की गई वह बात याद है। रवि ने कहा, ‘तुम ऐसा खेले जैसे यह स्कूल का मैच था। तुम सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ खेल रहे हो, तुम्हें उनकी काबिलियत और कौशल का सम्मान करने की जरूरत है।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar reveals how Ravi Shastri advice that changed his career
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर

रवि शास्त्री की सलाह रही टर्निंग पॉइंट

तेंदुलकर ने कहा, ‘तब मैंने रवि से कहा कि मुझे उनकी (पाकिस्तानी गेंदबाजों की) रफ्तार से परेशानी हो रही थी। इस पर रवि ने कहा, ‘ऐसा होता है, चिंता मत करो। तुम क्रीज पर जाकर आधा घंटा बिताओ, फिर तुम उनकी रफ्तार से तालमेल बिठा लोगे और सब सही हो जाएगा।’ फिर तेंडुलकर को दूसरे टेस्ट के लिए चुना गया और उन्होंने अर्धशतक लगाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed