{"_id":"5ea450b88ebc3e907f18ac03","slug":"worlds-second-largest-forest-congo-rainforests-interesting-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जंगल, जिसके कई हिस्सों में तो इंसान भी नहीं पहुंच पाए आज तक","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जंगल, जिसके कई हिस्सों में तो इंसान भी नहीं पहुंच पाए आज तक
दुनिया में एक से एक बड़े-बड़े जंगल हैं, जहां हजारों पेड़-पौधे और जीव-जंतु रहते हैं। वैसे तो दुनिया का सबसे बड़ा जंगल अमेजन का वर्षावन है, जो अरबों एकड़ में फैला हुआ है। यह जंगल इतना विशाल है कि यह अकेले ही नौ देशों की सीमाओं को छूता है। कुछ ऐसा ही है कांगो का वर्षावन, जिसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जंगल कहा जाता है। यह मध्य अफ्रीका में स्थित है और इसका ज्यादातर हिस्सा कांगो देश में फैला हुआ है। 23 लाख वर्ग किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र में फैला यह जंगल भी इतना बड़ा है कि यह छह देशों में फैला हुआ है।
2 of 5
कांगो रेनफॉरेस्ट
- फोटो : Social media
कांगो के जंगल को 'वर्षावन' इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यहां अधिकतर समय बारिश ही होती रहती है और खूब होती है। कहते हैं कि इस जंगल के कई हिस्से ऐसे भी हैं, जहां इंसान भी आज तक नहीं पहुंच पाए हैं। यहां तक कि जंगल में रहने वाले लोग भी पूरा जंगल नहीं घूम पाए होंगे।
3 of 5
कांगो रेनफॉरेस्ट
- फोटो : Social media
यह जंगल इतना घना है कि कई जगहों पर तो सूर्य की रोशनी भी जमीन तक नहीं पहुंच पाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जंगल में एक-दो नहीं बल्कि कुल पांच नेशनल पार्क हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कांगो रेनफॉरेस्ट
- फोटो : Social media
जैसे अमेजन के जंगलों के बीच अमेजन नदी निकलती है, ठीक वैसे ही इस जंगल के बीच से कांगो नदी निकलती है, जिसकी लंबाई करीब 4700 किलोमीटर है। यह अफ्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदी जबकि दुनिया की सबसे गहरी नदी है। यह अंगोला, बुरुण्डी, कैमरून, तंजानिया और जाम्बिया जैसे कई देशों से होकर गुजरती है।
विज्ञापन
5 of 5
कांगो रेनफॉरेस्ट में मौजूद जानवर
- फोटो : Social media
इस जंगल में 11 हजार से भी अधिक प्रकार के पेड़-पौधे मौजूद हैं। इनमें से एक हजार तो ऐसे हैं जो सिर्फ इसी जंगल में उगते हैं। इसके अलावा यह जंगल 2000 से भी अधिक तरह के जीवों और एक हजार से भी अधिक तरह की चिड़ियों का घर है। यहां ऐसे-ऐसे खतरनाक जीव-जंतु रहते हैं कि अगर कोई इंसान गलती से भी घने जंगलों में पहुंच जाए तो फिर उसका लौट कर वापस आना लगभग नामुमकिन है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।