{"_id":"6afe35cdac42c663ad02048b","slug":"ind-vs-nz-1st-test-playing-11-shubman-gill-explains-siraj-gurnoor-exclusion-washington-preferred-on-jadeja-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत vs न्यूजीलैंड पहला टेस्ट: सिराज-गुरनूर को प्लेइंग-11 में जगह नहीं! क्या बोले गिल? जडेजा पर सुंदर को तरजीह","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
भारत vs न्यूजीलैंड पहला टेस्ट: सिराज-गुरनूर को प्लेइंग-11 में जगह नहीं! क्या बोले गिल? जडेजा पर सुंदर को तरजीह
Thu, 19 Nov 2026 05:03 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:03 AM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया है। सिराज और गुरनूर को बाहर रखने पर शुभमन गिल ने क्या वजह बताई? जडेजा की जगह सुंदर को क्यों मिला मौका और दोनों टीमों का संयोजन कैसा है, जानें।
विज्ञापन
गुरनूर, गंभीर, गिल और सिराज
- फोटो : BCCI/ANI
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (19 नवंबर) से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कुछ चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़ को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है। वहीं, अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह वॉशिंगटन सुंदर को तरजीह दी गई है।
विज्ञापन
भारत ने इस मुकाबले के लिए चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिन ऑलराउंडर के साथ उतरने का फैसला किया है। जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि वॉशिंगटन सुंदर स्पिन विभाग में टीम का साथ देंगे। इसके अलावा ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल दोनों को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। कप्तान गिल ने टॉस के बाद टीम संयोजन और खिलाड़ियों के चयन को लेकर खुलकर बात की।
विज्ञापन
Trending Videos
गुरनूर और सिराज को मौका नहीं
- फोटो : BCCI
'सिराज और गुरनूर को बाहर रखने का फैसला मुश्किल था'
शुभमन गिल ने स्वीकार किया कि मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़ को बाहर रखना टीम प्रबंधन के लिए आसान फैसला नहीं था। दोनों ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। सिराज और गुरनूर दोनों को वनडे सीरीज में उनके प्रदर्शन के लिए सराहा गया था। गिल ने कहा कि टीम प्रबंधन पिछले एक सप्ताह से अलग-अलग संयोजनों पर विचार कर रहा था।
भारतीय कप्तान ने कहा, 'यह काफी मुश्किल फैसला था। हम पिछले एक सप्ताह से इस बात पर विचार कर रहे थे कि किस संयोजन के साथ उतरना चाहिए, क्योंकि हमारे सभी तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सिराज और गुरनूर दोनों को बाहर रखना काफी कठिन था। दोनों ने वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। सिराज और गुरनूर वहां प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे थे। यह हमारे लिए मुश्किल फैसला था, लेकिन उम्मीद है कि जिन तेज गेंदबाजों को हमने चुना है, वे अपना काम बखूबी करेंगे।'

अंशुल, आकाशदीप, बुमराह और प्रसिद्ध इस टेस्ट में खेल रहे
- फोटो : BCCI
चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी भारतीय टीम
गिल ने टॉस के बाद भारतीय टीम के गेंदबाजी संयोजन की भी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि भारत चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगा। जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज को तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर स्पिन ऑलराउंडर के रूप में खेलेंगे। इसके अलावा टीम ने विकेटकीपिंग के लिए ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल दोनों को मौका दिया है। गिल ने कहा, 'दोनों खेल रहे हैं। हम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर रहे हैं। अंशुल, आकाश, प्रसिद्ध और बुमराह तेज गेंदबाजी करेंगे, जबकि वॉशिंगटन स्पिन ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।'
गिल ने बताया क्यों चुनी पहले गेंदबाजी
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी में पिच से गेंदबाजों को उतनी मदद मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में भारतीय टीम शुरुआत में मिलने वाली परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहती है। गिल ने कहा, 'हां, निश्चित रूप से हमने देखा है कि दूसरी पारी की तुलना में शुरुआत में पिच से ज्यादा मदद मिल सकती है। इसलिए उम्मीद है कि हम इन परिस्थितियों का पूरा फायदा उठा पाएंगे।'
उन्होंने बताया कि टीम ने वनडे सीरीज के बाद टेस्ट मुकाबले की अच्छी तैयारी की है। खिलाड़ियों ने वेलिंगटन में पांच से छह अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया है। गिल ने कहा, 'तैयारी काफी अच्छी रही है। यहां हमने पांच से छह अभ्यास सत्र किए हैं और सभी खिलाड़ी इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं। हर कोई खेलने के लिए तैयार है।'

जडेजा पर सुंदर को तरजीह दी गई
- फोटो : BCCI
'अहम मौकों को जीतना होगा'
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड में पिछली टेस्ट सीरीज से मिली सीख पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुकाबलों में कुछ अहम क्षणों को अपने पक्ष में करना बेहद जरूरी होता है। कई बार मैच में कुछ खास होता हुआ नहीं दिखता, लेकिन अचानक दो-तीन विकेट गिरने से पूरा समीकरण बदल जाता है। गिल ने कहा, 'मेरे ख्याल से मैच के कुछ अहम पलों को जीतना बहुत जरूरी है। कई बार ऐसा लगता है कि मुकाबले में कुछ खास नहीं हो रहा है और अचानक दो-तीन विकेट गिर जाते हैं। इसके बाद आप मैच में काफी पीछे हो जाते हैं। इसलिए उन महत्वपूर्ण मौकों पर बेहतर प्रदर्शन करना हमारे लिए बेहद जरूरी है।'
न्यूजीलैंड ने भी चुने चार तेज गेंदबाज
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने कहा कि अगर उनकी टीम टॉस जीतती तो वह भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करती। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बेसिन रिजर्व की पिच पिछले कुछ वर्षों की तुलना में उतनी हरी नहीं दिख रही है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने से ज्यादा जरूरी शुरुआती सत्र में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। लाथम ने कहा, 'हां, हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। लेकिन बेसिन में जब मौसम अच्छा होता है तो कई बार पिच पिछले कुछ वर्षों की तुलना में उतनी हरी नहीं दिखती। हालांकि, हम पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी, हमारे लिए पहला सत्र अच्छा खेलना सबसे महत्वपूर्ण होगा।'

न्यूजीलैंड की टीम
- फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड ने भी चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया है। जैकब डफी को अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है। लैथम ने उनके चयन को एक अच्छा अवसर बताया। उन्होंने कहा, 'हमारे पास चार तेज गेंदबाज हैं। जैकब डफी अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में टीम में आए हैं। उनके लिए यह एक और शानदार मौका है। इंग्लैंड सीरीज में अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण वह नहीं खेल पाए थे। उन्हें वापस टीम में पाकर अच्छा लग रहा है। पिछली गर्मियों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और उम्मीद है कि वह इसे जारी रखेंगे।'
चोट से उबरकर लौटे कॉनवे और ब्लंडेल
टॉम लाथम ने डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र और टॉम ब्लंडेल की फिटनेस पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों खिलाड़ी खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। चोट से उबरकर वापसी करने वाले इन खिलाड़ियों ने टेस्ट सीरीज के लिए पर्दे के पीछे काफी मेहनत की है। लाथम ने कहा, 'ये सभी खिलाड़ी पूरी तरह ठीक हैं और यह हमारे लिए अच्छी बात है। इस गर्मी के पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध होने के लिए उन्होंने पर्दे के पीछे काफी मेहनत की है। उनकी यह तैयारी और मेहनत सराहनीय है।' न्यूजीलैंड के कप्तान ने घरेलू मैदान पर टेस्ट सीजन की शुरुआत को लेकर भी उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि बेसिन रिजर्व में खेलना टीम को हमेशा पसंद रहा है और घरेलू टेस्ट सीजन का पहला मुकाबला खिलाड़ियों के लिए खास होता है।

न्यूजीलैंड और भारत के कप्तान
- फोटो : BCCI
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।