फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बल्लेबाज ने जड़े 265 रन, तो मुंबई इंडियंस ने अपने ही कप्तान रोहित शर्मा को कर दिया ट्रोल

Fri, 01 Mar 2019 08:32 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Fri, 01 Mar 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma trolls when abhinav singh smash 265 runs
रोहित शर्मा

आईपीएल सीजन-12 के शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस ने अपने ही कप्तान रोहित शर्मा को ट्रोल कर दिया। मुंबई इंडियंस ने अपनी ही टीम के कप्तान का मजाक बनाते हुए एक मजाकिया पोस्ट किया है। इसमें लिखा है कि उन्हें कोई ऐसा क्रिकेटर मिल गया है जो रोहित से भी बेहतर है।

rohit sharma trolls when abhinav singh smash 265 runs
abhinav singh

मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक लड़के की तस्वीर पोस्ट की गई है। इसका नाम अभिनव सिंह है। उसने हाल में 265 रनों की पारी खेली है। बता दें कि तीन बार दोहरा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा का मजाक बनाने के लिए यह किया गया है।

rohit sharma trolls when abhinav singh smash 265 runs
मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने ट्वीट में लिखा, 'रोहित शर्मा हमें कोई ऐसा मिल गया है जो आपके 264 वाली पारी से अच्छा खेला। रिजवी स्प्रिंगफील्ड के अभिनव सिंह ने मुंबई इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नमेंट में 265 रनों की पारी खेली है।' खबरों के मुताबिक, उसने ये रन अंडर 14 टूर्नमेंट में 150 गेंदों में बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma trolls when abhinav singh smash 265 runs
rohit sharma

फैंस को बता दें कि रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन बार (2013, 2015, 2017) दोहरे शतक बनाए हैं। इस दौरान अपनी 264 रनों वाली पारी में रोहित शर्मा ने 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे।

विज्ञापन
rohit sharma trolls when abhinav singh smash 265 runs
MUMBAI INDIANS

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है। हर बार कि तरह इस बार भी मुंबई इंडियंस के फैंस को अपने कप्तान रोहित शर्मा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed