फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: मैक्सवेल ने 9 छक्के जड़ टी-20 में मचाया धमाल, अब वन-डे का है ये बड़ा प्लान

Fri, 01 Mar 2019 08:32 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Fri, 01 Mar 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
India vs Australia: Glenn Maxwell says i like to bat higher up the order in ODI
ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया की 7 विकेट की जीत में चौथे नंबर पर खेलते हुए 113 रन की विजयी पारी खेली। मैक्सवेल ने कहा कि वह वनडे में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे। 


 

India vs Australia: Glenn Maxwell says i like to bat higher up the order in ODI
ग्लेन मैक्सवेल

मैक्सवेल वनडे में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और हैदराबाद में 2 मार्च से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज में वह ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करना चाहेंगे। इस 30 साल के खिलाड़ी ने बुधवार को टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में तीसरी शतकीय पारी खेली और भारत के खिलाफ सीरीज 2-0 से जीतने में अहम भूमिका अदा की। 

India vs Australia: Glenn Maxwell says i like to bat higher up the order in ODI
ग्लेन मैक्सवेल

उन्होंने 55 गेंद में 113 रन की नाबाद पारी खेली। मैक्सवेल ने कहा, मैं जब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आया तो 15 ओवर खेलने बाकी थे। जब तक मैं 80 या 100 रन की पारी खेल रहा हूं और अगर मैं यह छठे या 7वें पर बल्लेबाजी करते हुए कर रहा हूं तो यह मायने नहीं रखता। यह सिर्फ मौकों का फायदा उठाने के बारे में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Australia: Glenn Maxwell says i like to bat higher up the order in ODI
ग्लेन मैक्सवेल

मैक्सवेल ने कहा, वन-डे क्रिकेट में अंत में आना इतना आसान नहीं होता। इसलिए अच्छा यही होगा कि मैं बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा ऊपर आऊं लेकिन यह निर्भर करता है कि शीर्ष 4 या 5 में क्या होता है। अगर मौका मिलता है तो मैं निश्चित रूप से इसे लेना चाहूंगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed