टीम इंडिया ने 12वें वर्ल्ड कप में बुधवार को अपना पहला मैच खेला। दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
इंडिया के गेंदबाजों ने जहां पहले बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 227 रनों पर ही रोक दिया, वहीं रोहित की नाबाद शतकीय पारी की मदद से टीम ने 47.3 ओवर में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला खूब चला और उन्होंने शानदार शतक जड़ दिया। इसी के साथ रोहित ने कई सारे रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए तो आइए जानते हैं उन सभी रिकॉर्ड के बारे में।
2 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : पीटीआई
रोहित ने 23 शतक के साथ पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और श्रीलंकाई दिग्गज ओपनर तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ दिया है। गांगुली और दिलशान ने 22-22 शतक बनाए हैं।
3 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 12000 रन भी पूरे किए। अब उनके वन-डे में 8132, टेस्ट में 1585 और टी-20 में 2331 रन हो गए हैं।
4 of 7
Rohit Sharma
- फोटो : amar ujala
रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए बतौर ओपनर अपने 8000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए।
5 of 7
ROHIT SHARMA SOURAV GANGULY
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद अब रोहित शर्मा तीसरे भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकी हैं।