Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jay Shah Re-Elected as ICC Chairman for Second Term Sachin Gambhir and Other Cricket Legends Congratulate Him

जय शाह को दूसरी बार आईसीसी की कमान: बीसीसीआई, सचिन, गंभीर और रोहित ने दी बधाई; जानिए किसने क्या कहा

Mon, 16 Nov 2026 02:50 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 16 Nov 2026 02:50 PM IST
सार

जय शाह को लगातार दूसरी बार निर्विरोध आईसीसी चेयरमैन चुना गया है। दिसंबर 2027 से दिसंबर 2030 तक उनका दूसरा कार्यकाल होगा। सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, मिथुन मन्हास, अभिनव बिंद्रा, सूर्यकुमार यादव, हरभजन सिंह और अन्य दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी। क्रिकेट के वैश्विक विस्तार, महिला क्रिकेट के विकास और लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी को उनके नए कार्यकाल के लिए अहम अवसर बताया गया।

विज्ञापन
Jay Shah Re-Elected as ICC Chairman for Second Term Sachin Gambhir and Other Cricket Legends Congratulate Him
जय शाह - फोटो : IANS

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह को लगातार दूसरी बार इस पद की जिम्मेदारी मिलने पर भारतीय क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास, टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा और पूर्व क्रिकेटरों समेत कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने जय शाह के नेतृत्व, दूरदर्शिता और क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के प्रयासों की सराहना की है।
विज्ञापन


जय शाह को सोमवार को इंडोनेशिया के बाली में हुई आईसीसी बोर्ड की बैठकों के दौरान दूसरी बार निर्विरोध आईसीसी चेयरमैन चुना गया। उनका नया कार्यकाल दिसंबर 2027 से शुरू होकर दिसंबर 2030 तक चलेगा। इससे पहले अगस्त 2024 में वह पहली बार इस पद के लिए चुने गए थे। उस समय 35 वर्ष की उम्र में वह आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन बने थे।
विज्ञापन
Trending Videos

Jay Shah Re-Elected as ICC Chairman for Second Term Sachin Gambhir and Other Cricket Legends Congratulate Him
मिथुन मन्हास - फोटो : IANS
मिथुन मन्हास ने की नेतृत्व और विजन की तारीफ
बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने जय शाह को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व, स्पष्ट दृष्टिकोण और क्रिकेट के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि जय शाह के प्रयासों ने क्रिकेट की वैश्विक पहचान और लोकप्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। मन्हास ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जय शाह की यात्रा और खेल के विकास में उनका योगदान वास्तव में प्रेरणादायक है। उन्होंने बीसीसीआई की ओर से भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनका दूसरा कार्यकाल विश्व क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
विज्ञापन

Jay Shah Re-Elected as ICC Chairman for Second Term Sachin Gambhir and Other Cricket Legends Congratulate Him
शुभमन गिल-गौतम गंभीर - फोटो : PTI
गंभीर बोले- नेतृत्व पर भरोसा खुद सब कुछ बयां करता है
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी जय शाह को दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'एक और योग्य कार्यकाल के लिए बधाई जय शाह भाई। आपके नेतृत्व पर भरोसा खुद सब कुछ बयां करता है। उम्मीद है कि क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सिलसिला जारी रहेगा।' बीसीसीआई ने भी अपने पूर्व सचिव जय शाह को बधाई देते हुए उनके आगामी कार्यकाल की सफलता की कामना की।
विज्ञापन

Jay Shah Re-Elected as ICC Chairman for Second Term Sachin Gambhir and Other Cricket Legends Congratulate Him
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ANI
सचिन तेंदुलकर ने महिला क्रिकेट पर विशेष जोर दिया
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने जय शाह के दूसरे कार्यकाल का स्वागत करते हुए कहा कि क्रिकेट के विकास के लिए नए अवसर पैदा करना, खेल के इकोसिस्टम को मजबूत करना और इसे नए दर्शकों तक पहुंचाना बेहद जरूरी है।सचिन ने विशेष रूप से महिला क्रिकेट के विकास के लिए जय शाह के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जय शाह ने इन प्राथमिकताओं पर लगातार काम किया है और उन्हें आईसीसी चेयरमैन के रूप में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Jay Shah Re-Elected as ICC Chairman for Second Term Sachin Gambhir and Other Cricket Legends Congratulate Him
अभिनव बिंद्रा - फोटो : ANI
अभिनव बिंद्रा ने ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी को बताया बड़ा अवसर
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने भी जय शाह को बधाई देते हुए क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी को खेल के वैश्विक विस्तार के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया। बिंद्रा ने कहा कि लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की मौजूदगी से यह खेल नए दर्शकों तक पहुंचेगा। ओलंपिक में युवाओं को प्रेरित करने की अद्भुत क्षमता है और उन्हें विश्वास है कि क्रिकेट इस अवसर का पूरा लाभ उठाकर प्रशंसकों और खिलाड़ियों की नई पीढ़ी तैयार करेगा। गौरतलब है कि अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में भारत के लिए व्यक्तिगत स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक जीता था।

Jay Shah Re-Elected as ICC Chairman for Second Term Sachin Gambhir and Other Cricket Legends Congratulate Him
सूर्यकुमार यादव - फोटो : Suryakumar Yadav Instagram
सूर्यकुमार, हरभजन और वीवीएस लक्ष्मण ने भी दी शुभकामनाएं
भारत के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जय शाह के विजन और क्रिकेट में आए बदलावों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जय शाह के नेतृत्व में क्रिकेट केवल भारतीय उपमहाद्वीप तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दूसरे महाद्वीपों में भी नए दर्शकों तक पहुंचा है और खिलाड़ियों के लिए नए अवसर बने हैं। पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी जय शाह को बधाई देते हुए उनके जुनून और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। वहीं, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने इसे जय शाह की प्रतिबद्धता का सम्मान बताते हुए उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Jay Shah Re-Elected as ICC Chairman for Second Term Sachin Gambhir and Other Cricket Legends Congratulate Him
मिताली राज - फोटो : Instagram
मिताली राज और यास्तिका भाटिया ने महिला क्रिकेट के विकास को सराहा
पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज और महिला क्रिकेटर यास्तिका भाटिया ने भी जय शाह को दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। मिताली ने कहा कि महिला क्रिकेट के विकास के लिए सार्थक अवसर तैयार करने और खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में जय शाह का विजन और प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण रही है। यास्तिका ने उनके निर्विरोध दोबारा चुने जाने को नेतृत्व और दूरदर्शिता की पहचान बताया। इसके अलावा शिखर धवन, केएल राहुल समेत कई अन्य क्रिकेटरों ने भी जय शाह को शुभकामनाएं दीं।

Jay Shah Re-Elected as ICC Chairman for Second Term Sachin Gambhir and Other Cricket Legends Congratulate Him
कोहली को सम्मानित करते डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली - फोटो : Screen Grab
रोहन जेटली ने बताया क्रिकेट के लिए अहम मौका
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने भी जय शाह की दोबारा नियुक्ति पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के लिए यह महत्वपूर्ण समय है, क्योंकि खेल लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में वापसी की तैयारी कर रहा है। जेटली के मुताबिक, जय शाह का नेतृत्व क्रिकेट के वैश्विक विकास, इसके इकोसिस्टम को मजबूत करने और नए दर्शकों तक पहुंच बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Jay Shah Re-Elected as ICC Chairman for Second Term Sachin Gambhir and Other Cricket Legends Congratulate Him
जय शाह और टावेंगवा मुखुहलानी - फोटो : ICC
2028 ओलंपिक और 2027 वनडे विश्व कप पर रहेगी नजर
जय शाह का दूसरा कार्यकाल ऐसे समय शुरू होगा, जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सामने कई बड़ी चुनौतियां और अवसर होंगे। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 2027 वनडे विश्व कप का आयोजन होना है। इसके बाद लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी होगी। आईसीसी की प्राथमिकताओं में क्रिकेट का वैश्विक विस्तार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ढांचे को मजबूत करना, खेल में भागीदारी बढ़ाना और महिला क्रिकेट को नए अवसर देना शामिल है।

जय शाह दिसंबर 2024 में आईसीसी चेयरमैन बने थे। इससे पहले वह अक्तूबर 2019 से 2024 तक बीसीसीआई के सचिव रहे। इसके अलावा वह गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। आईसीसी में वह वित्त एवं वाणिज्यिक मामलों की प्रभावशाली समिति (एफ एंड सीए) का नेतृत्व भी कर चुके हैं। आईसीसी के संविधान के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अधिकतम दो तीन-वर्षीय कार्यकाल तक चेयरमैन रह सकता है। ऐसे में दिसंबर 2030 तक का कार्यकाल जय शाह के लिए इस पद पर दूसरा और अंतिम कार्यकाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed